Headlines

बच्चन फैमिली के साथ नहीं दिखीं ऐश्वर्या राय, तो लोगों ने फिर उठाए सवाल, जया बच्चन की स्माइल पर जताई हैरानी

[ad_1]

मुंबई. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल के एनुअल फंक्शन में हिस्सा लिया. साथ में अमिताभ बच्चन भी थे. बच्चन फैमिली को साथ देख उन अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक का तलाक होने वाला है और ऐश्वर्या के बच्चन फैमिली से जम नहीं रही. फंक्शन के दूसरे दिन ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी उनके साथ देखी गईं. अब सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें बच्चन फैमिली तो दिख रही है, लेकिन इसमें ऐश्वर्या और आराध्या नहीं है.

रविवार शाम को बच्चन फैमिल अपने एक करीबी सहयोगी राजेश यादव के बेटे रिकिन की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए. राजेश करीब 30 सालों से बच्चन फैमिली संग जुड़े हैं. राजेश बच्चन फैमिली के प्रोडक्शन हाउस एबी कॉर्स के मैनेजर डायरेक्टर हैं. रिकिन की रिसेप्शन में अमिताभ, उनकी पत्नी जया बच्चन शामिल हुए. इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं दिखीं.

Bachchan family Viral Pics

फैंस ने जया बच्चन की स्माइल पर जताई हैरानी.

अभिषेक बच्चन शादी में हुए थे शामिल

इसमें पूरा बच्चन परिवार दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देता नजर आ रहा है. बिग बी जहां ब्लैक कुर्ता पायजामा और ब्लैक बंद गले में नजर आ रहे हैं, वहीं अभिषेक आइवरी कुर्ता पायजामा में नजर आए.इस दौरान जया बच्चन ने पिंक बनारसी साड़ी पहनी हुई है. इससे पहले, कपल की शादी वाराणसी में हुई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन शामिल हुए थे. शादी के दौरान की इस तस्वीर में अभिषेक को गुलाबी पगड़ी, कुर्ता पायजामा पहने और शॉल ओढ़े नजर आए.

ऐश्वर्या राय बच्चन के नहीं रहने पर सवाल, जया की स्माइल पर हैरानी

पैपराजी विरल भयानी जो तस्वीर शेयर की है, उस पर फैंस ने कमेंट कर ऐश्वर्या राय के बारे में पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”फिर ऐश गायब है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या राय कहां हैं?” वहीं, कुछ लोगों ने जया बच्चन को हंसता देख हैरान जताई. एक यूजर ने लिखा, “ओएमजी, जया जी हंस रही हैं.” दअरसल, जया को अक्सर पैपराजी पर गुस्सा होते हुए या और रुड होते देखा गया है. वह बहुत कम मुस्कुराते हुए पोज देती हैं.

Tags: Aishwarya rai bachchan, Jaya bachchan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *