Headlines

‘मर जाना चाहती थी…’, डंडे-व्हीलचेयर पर जब आई एक्ट्रेस, दर्द में गुजारा हर दिन, 3 साल में बदतर हो गई हालत

[ad_1]

नई दिल्ली. जिंदगी में अगर सब कुछ ठीक चल रहा हो. घर परिवार में सारी खुशियां भी हों, तब कभी-कभी खराब सेहत की मार ऐसी पड़ती है कि इंसान जीने की इच्छा को भी छोड़ देता है. ‘कहो ना… प्यार है’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हसीना डंडे के सहारे पर आ गई थी. 3 बच्चों की मां, जिनको देखने पर आज भी उनकी उम्र का अंदाजा लोग नहीं लगा पाते हैं, वो एक्ट्रेस पिछले 2 सालों से डंडे के सहारे चलने के लिए मजबूर थी. हालात ऐसे हो थे कि जीने की इच्छा छोड़ दी थी.ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि तनाज ईरानी हैं.

तनाज ईरानी ने हाल ही में अपने हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के दर्दनाक सफर के बारे में खुलकर बात की. इस सर्जरी के कारण उन्हें चलने में कठिनाई हुई और उन्हें व्हीलचेयर के भरोसे होना पड़ा था. हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘इनर हैबिट’ में उन्होंने अपने इस दर्द के बारे में खुलकर बात की.

‘बॉडी सिस्टम में कुछ बहुत गलत है’
एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2021 में उन्हें चलने में समस्या होने लगी थी, जिससे वह सोचने लगीं कि यह सिर्फ एक अस्थायी समस्या है या शायद वजन बढ़ने से संबंधित है. उन्होंने एक कायरोप्रैक्टर से मिलने का भी विचार किया. तनाज ने बताया, ‘मेरी परेशानी ठीक नहीं हो पा रही थी. मुझे लगा कि मेरा वजन बढ़ रहा है, इसलिए मैंने एमएमए जॉइन किया, जिससे समस्या और बढ़ गई. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है, लेकिन यह केवल बिगड़ता जा रहा था. फिर एक समय ऐसा आया जब मैं रसोई में खड़े होकर खाना भी नहीं बना पा रही थी. तभी मुझे एहसास हुआ कि बॉडी सिस्टम में कुछ बहुत गलत है.’

पीठ में कुछ सुधार हुआ, लेकिन फिर…
तनाज ईरानी ने आगे बताया कि उन्होंने तीन महीने तक इलाज कराया. पीठ में कुछ सुधार हुआ, लेकिन वह अभी भी अपने पैर पर वजन नहीं डाल पा रही थीं, जिससे वह लंगड़ा कर चलने लगीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं चलते समय अपने पैर को बाहर निकालती और फिर वापस रखती. मैं लंगड़ाकर चलने लगी और वह भी बहुत अजीब तरीके से. कोई भी महसूस कर सकता था कि कुछ गड़बड़ है.

मेरे शरीर में सब कुछ खत्म हो चुका था
उन्होंने आगे कहा, ‘फिर मुझे कुछ एमआरआई कराने पड़े, क्योंकि अजीब हरकतों के कारण मेरे घुटने जवाब देने लगे थे. तब तक, मेरे शरीर में सब कुछ खत्म हो चुका था- मेरी टखने, घुटने और पीठ सबकुछ. समस्या और बढ़ गई. हालांकि, एक एक्ट्रेस होने के नाते, मैं हार मानने को तैयार नहीं थी.’

न तो शराब पी थी और न ही स्टेरॉयड लिए, फिर भी…
जांच के बाद उन्होंने स्कोलियोसिस के बारे में पता चला और बताया गया कि उन्हें एवीएन हो सकता है, जो शराबियों या स्टेरॉयड लेने वालों में पाया जाता है, हालांकि उन्होंने न तो शराब पी थी और न ही स्टेरॉयड लिया था, जिससे वह कंफ्यूज्ड हो गईं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *