Headlines

बॉलीवुड डेब्यू को तैयार शनाया कपूर, बताया कैसा रहा 2024, वीडियो में दिखाई झलक

[ad_1]

नई दिल्ली.  फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार एक्ट्रेस शनाया कपूर नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने विदाई की दहलीज पर खड़े साल 2024 की झलक के साथ नए साल को लेकर अपने उत्साह को भी व्यक्त किया. साल 2025 के स्वागत के लिए उत्सुक एक्ट्रेस शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो मोंटाज शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘2025 मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती’.

वीडियो में एक्ट्रेस ने साल 2024 की अपनी यादों को ताजा करती नजर आईं. इस वीडियो में
उनके निजी और प्रोफेशनल लाइफ के खास पल कैमरे में कैद नजर आए. अभिनेता संजय कपूर की लाडली शनाया वीडियो में अपने दोस्तों और परिवार के साथ खास पल बिताती नजर आईं. उन्होंने वीडियो के साथ ट्रेंडिंग नॉर्दर्न लाइट्स गाने को भी एड किया.

शनाया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कैंडिड सेल्फी और वीडियो शेयर किए थे, जिस पर उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा था, ‘डियर इंस्टा डायरी, मैं फिर से आ गई हूं’.

शनाया कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस विक्रांत मैसी के साथ फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. रस्किन बॉन्ड की कहानी पर आधारित फिल्म के निर्देशक संतोष सिंह हैं. अक्टूबर में निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के रोमांचक कहानी के बारे में हिंट देते हुए खुलासा किया था.

FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 13:58 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *