[ad_1]
ऑप्टिकल एल्यूज़न की बात करें तो मनोविज्ञान की भाषा में ऐसे भ्रम हैं, जिनमें दिखता कुछ और है और जो सही चीज़ है, उसे हम देख नहीं पाते हैं. कई बार ये खींची हुई फोटो होती हैं तो कई बार तस्वीरें जान-बूझकर इस तरह बनाई जाती है कि देखने वाले पूरी तरह से कनफ्यूज़ हो जाएं. इस तरह के चैलेंज हमारी ब्रेन फंक्शनिंग को बताते हैं और दिमाग की धार भी तेज़ करते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर आज हम आपके लिए लाए हैं.
ऐसी पजल्स को इतने अच्छे से बनाया जाता है कि सुलझाने वाले इसमें उलझते ही चले जाते हैं. आज हम एक बार फिर आपके लिए ऐसी ही एक पहेली लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करने में आपको दिमाग तो लगाना पड़ेगा लेकिन मज़ा भी खूब आएगा. तस्वीर में आपको बहुत सारे डाइस के बीच एक अलग सा डाइस ढूंढना है.
कहां छिपा है अलग सा डाइस?
इस ऑप्टिकल एल्यूज़न को MrQ.com नाम के प्लेटफॉर्म की ओर से बनाया गया है. इसमें आपको हर तरफ रंग-बिरंगे डाइस दिखाई दे रहे हैं. इन पर अलग-अलग नंबर छपे हुए हैं. इनमें से आपको एक ऐसा डाइस ढूंढ निकालना है, जो सबसे अलग है. इस काम के लिए आपको कुल 7 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है, तो फिर देर मत करिए, टाइमर लगाकर ये चैलेंज पूरा कर दीजिए.
तस्वीर में कहां छिपा है अलग सा डाइस. (Credit- MrQ.com)
यहां देख सकते हैं जवाब
वैसे तो हमें पूरी उम्मीद है कि आपको अब तक वो अलग सा डाइस मिल ही गया होगा लेकिन अगर अब भी आप इसे ढूंढ रहे हैं तो हिंट ये है कि तस्वीर के बाएं हिस्से में नीचे की ओर देखिए.
यहां पर देख सकते हैं जवाब. (Credit- MrQ.com)
अगर अब भी आपको इसे ढूंढने में परेशानी आ रही है तो आप जवाब इस तस्वीर में देख सकते हैं. उम्मीद है कि आपको इस चैलेंज को पूरा करने में मज़ा आया होगा.
Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 13:57 IST
[ad_2]
Source link