Headlines

जीजा के प्यार में पड़ गई साली? महिला को सताने लगा डर, बोली- कभी मेहमान बनकर आई थी रहने, अब…

[ad_1]

हमारी लाइफ में रिश्तेदारों का महत्व बहुत ज्यादा है. कहा जाता है कि मुसीबत के वक्त घर-परिवार और रिश्तेदार ही काम आते हैं. लेकिन कई बार ये रिश्तेदार ही मुसीबत की जड़ बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ. सोशल मीडिया पर इस महिला की कहानी को रिलेशनशिप कोच वनिता रावत (Vanitaa Rawat) ने शेयर किया है. वीडियो पोस्ट में वनिता रावत ने उस महिला की कहानी को बयां किया, जिसके मुताबिक महिला को लगता है कि उसकी कजिन सिस्टर उसके पति के प्यार में पड़ गई है. महिला ने बताया कि मेरी बहन और मेरे पति के बीच शायद अफेयर है. महिला ने धीरे-धीरे कर पूरी कहानी को लोगों के सामने रखा है और साथ में उनसे अपने रिश्ते को लेकर सलाह मांग रही है.

महिला ने वनिता रावत को बताया कि शादी के चंद महीनों बाद जब वो मुंबई पहुंची तो खुशी की वजह से वो सातवें आसमान में थी. लेकिन 6 महीने बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसकी जिंदगी को एक अलग मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया. दरअसल, महिला के चचेरी बहन की नौकरी मुंबई में लगी तो वो कुछ दिनों के लिए उसके घर पर आ गई. लेकिन 6 महीने होने के बावजूद अब वो घर से बाहर जाने को तैयार नहीं है. महिला ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वो घर से बाहर जाना ही नहीं चाहती. महिला ने आगे कहा कि मेरे पति और बहन दोनों एक ही बिल्डिंग में काम करते हैं. साथ में आते जाते भी हैं, जिससे उन दोनों के बीच एक बॉन्ड बन गया. यहां तक कि ओवरटाइम करने के लिए भी दोनों एक ही दिन ऑफिस जाते हैं. घर पर भी महिला का पति अक्सर ‘साली तो आधी घरवाली होती है’ जैसा मजाक करता है. ऐसा लगता है कि वो चचेरी बहन के साथ फ्लर्ट करता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *