[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ऐलान हुआ था. फैंस बेसब्री से शाहिद कपूर की मूवी का इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि शाहिद कपूर नए साल में फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं और इसके लिए ‘देवा’ के मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है. शाहिद कपूर की ‘वेदा’ का फर्स्ट पोस्टर जनवरी में रिलीज होने वाला है.
फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज अपनी हिंदी फिल्म ‘देवा’ के साथ डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसमें शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह फिल्म एक्शन प्रेमियों के लिए एक शानदार तोहफा साबित होने वाली है. अगर आप इस फिल्म के पोस्टर का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए खुशखबरी है. पिंकविला को एक सोर्स ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को फिल्म का पहला पोस्टर जारी करने की योजना बनाई गई है. इस फिल्म का खास अमिताभ बच्चन कनेक्शन भी हैं.
[ad_2]
Source link