[ad_1]

जब भी हम कहीं खाने-पीने के लिए जाते हैं, तो सबसे पहली चीज़ जो हम जानना चाहते हैं, वो ये होती है कि खाना कितनी साफ-सफाई से बना है. स्टाफ कितने बेहतरीन तरीके से इसे सर्व कर रहा है और कहीं कुछ गंदा सामान तो इस्तेमाल नहीं हो रहा. हालांकि कई बार लोग स्वाद के चक्कर में इन चीज़ों के बारे में भी नहीं सोचते. कुछ ऐसा ही चीन में लोगों के साथ हो रहा है.
कई बार आप जब कुछ खाते हैं, तो उसके स्वाद में इतने खो जाते हैं कि ये सोच भी नहीं पाते कि इसे बनाया कैसे गया होगा. एक ऐसी ही डिश के पीछे का सच जब प्रशासन ने बताया, तो लोगों को फर्क ही नहीं पड़ा. होटल में कस्टमर्स को दूसरों की जूठन से तेल निकालकर खाना पकाकर दिया जाता था. जब प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि उन्हें ये पता होता है और वो यही खाने आते हैं.
जूठे तेल में पकाता था खाना
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सिचुआन के एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट को स्थानीय प्रशासन की ओर से सज़ा दी गई है. दरअसल ये रेस्टोरेंट दूसरे ग्राहकों के छोड़े हुए खाने से तेल निकालकर नई तेल के साथ मिक्स करके उससे खाना बनाता था. इसे सलाइवा ऑयल यानि दूसरे का जूठा तेल कहा जाता है. Nanchong Market Regulation Administration ने 2 दिसंबर को रेस्टोरेंट पर छापा डाला और उन्होंने देखा कि वाकई यहां पर दूसरों के खाए खाने से चिली ऑयल निकालकर उसे अगले कस्टमर के खाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था. उन्हें अच्छी मात्रा में इस तरह का बना सूप और इस्तेमाल किया हुआ तेल मिला. रेस्टोरेंट के मालिक ने ये बात मानी भी और कहा कि ऐसा वे फ्लेवर के लिए करते हैं.
इंटरनेट पर लोग बोले- ‘इसी का तो स्वाद है’
साल 2009 में चीन का फूड सेफ्टी लॉ बना, तो इस तरह की प्रैक्टिस के खिलाफ है. इसकी वजह से पांच साल की जेल भी हो सकती है. कई रेस्टोरेंट्स में इस तरह जूठे तेल को इस्तेमाल करने का काम चल रहा है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये बात सामने आई लोगों ने सामान्य तौर पर रिएक्शन दिया. एक यूज़र ने कहा कि ये तो ओपन सीक्रेट है और परंपरागत तौर पर ऐसा होता आया है. बिना जूठे तेल के हॉटपॉट इतना स्वादिष्ट नहीं होता. एक अन्य यूज़र ने कहा – इसी फ्लेवर के लिए तो लोग रेस्टोरेंट में हॉटपॉट खाने आते हैं. वहीं कुछ यूज़र्स ने इस पर चिंता जताई कि इससे इंफेक्शन फैल सकता है.
Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : January 1, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link