Headlines

20 हजार गुना खतरनाक होकर लौटा ‘मौत का सौदागर’, छुपा रहता है बिस्तर के अंदर, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी!

[ad_1]

परिवर्तन इस संसार का नियम है. इंसान से लेकर जानवर तक और कीड़े-मकौड़ों से लेकर पेड़-पौधों तक, दुनिया की हर चीज बदलती है. जीव भी मौसम, परिस्थितियों और प्रकृति के बदलाव के हिसाब से बदल जाते हैं. हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक मामूली जीव के बारे में ऐसी चेतावनी दी है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. ये जीव हमारे बिस्तरों और चारपाई में छुपे रहते हैं. पहले शायद आप इन्हें आसानी से मार डालते होंगे, पर अब ये मौत के सौदागर बन गए हैं, वो इसलिए क्योंकि प्रकृति के अनुसार ये इतने परिवर्तित हो चुके हैं कि अब ये 20 हजार गुना ज्यादा खतरनाक बन गए हैं. इन्हें मारना अब बड़ी चुनौती की तरह साबित होगा.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार वैज्ञानिकों को एक सुपर-पावर खटमल के बारे में पता चला है, जो 20 हजार गुना ज्यादा खतरनाक बन गया है. इस खटमल को अब मारना 20 हजार गुना ज्यादा मुश्किल है. जापान के शोधकर्ताओं ने इसके बारे में जानकारी दी है. बताया गया कि खटमलों में 729 बार म्यूटेशन हो चुका है जिसकी वजह से उनके ऊपर कीटनाशक का भी असर नहीं हो रहा है. खटमलों की शेल और भी ज्यादा मोटी हो गई है, जिसकी वजह से साधारण कीटनाशक या स्प्रे का इनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है.

bed bugs news

ये खटमल कीटनाशकों के प्रति 20 हजार गुना ज्यादा रेजिस्टेंट हो गए हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

20 हजार गुना ज्यादा ताकतवर हुए खटमल
हिरोशिमा यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएट स्कूल ऑफ इंटिग्रेटेड साइंसेज के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा सुपर बग खोजा है जिसके अंदर पायरेथरॉइड्स को लेकर 20 हजार गुना ज्यादा प्रतिरोधक शक्तियां हैं. ये सबसे आम किस्म का कीटनाशक है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि इस डाटा से ब्रिटेन या दुनिया के अन्य देशों में क्रिटर्स की समस्या भी खत्म हो सकती है क्योंकि उनके ऊपर भी इस कीड़े के कारण शोध हो सकता है.

खटमल हो सकते हैं मुश्किलों का कारण
खटमल इंसानों में कोई बीमारी तो नहीं फैलती है, पर उनके काटने से इंसानों को रैश, खुजली या मामूली इंफेक्शन हो सकता है. खटमलों को भगाना काफी मुश्किल हो जाता है. मादा खटमल एक 5 अंडे दे सकती है और पूरी जिंदगी में 500 से 700 अंडे दे सकती है. ये नई स्टडी, इंसेक्ट नाम के एक जर्नल में पब्लिश हुई थी. डीडीटी जैसे कीटनाशक, जो अब बैन हो चुके हैं, ने 60 के दशक में खटमलों की आबादी पर लगाम लगा दिया था. पर धीरे-धीरे खटमलों में भी विकास हुआ. एक्सपर्ट्स का मानना है कि खटमलों को घर का तापमान बढ़ाकर मारा जा सकता है. पर उससे इंसानों को भी असुविधा हो सकती है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *