Headlines

सरकारी नौकरी करती है लड़की, खुद के लिए खोज रही दूल्हा, बोली- गरीब काला भी चलेगा, दिया मोबाइल नम्बर!

[ad_1]

पहले के जमाने में लोग अपनी लड़कियों की शादी के लिए रिश्तेदारों की मदद लेते थे. गांव-जवार में आज भी ऐसे ही दूल्हा खोजा जाता है. लेकिन शहरों में जाति विशेष के लोग अपने संगठन की मदद से ऐसा करते हैं या फिर मैट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए दूल्हा-दुल्हन की तलाश करते हैं. लेकिन अब जमाना कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया. अब सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी शादी के लिए विज्ञापन देने लगे हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वायरल पोस्ट दिखाने जा रहे हैं. इस पोस्ट के मुताबिक, सरकारी नौकरी करने वाली 29 साल की एक लड़की को अपने लिए सुयोग्य वर की तलाश है. वो काला हो या गरीब, या किसी और जाति का, लड़की को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. हालांकि, पहली बार में देखने पर ऐसा लगता है कि ये फर्जी तस्वीरों के साथ झूठा विज्ञापन बनाया गया है. न्यूज 18 हिंदी इसके सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है कि लड़की का नाम दिव्या शर्मा (Divya Sharma) है, जो 29 साल की है. दिव्या को अपनी शादी के लिए किसी भी जाति का लड़का चलेगा. इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं सरकारी नौकरी करती हूं, शादी के लिए लड़का चाहिए. गरीब या फिर काला भी चलेगा. बस मुझे खूब प्यार करे. कोई है तो कमेंट में बताओ.’ आगे नोट में लिखा है कि मुझसे बात करने के लिए फोटो को लाईक, शेयर करके कमेंट में नाम लिखें, मैं खुद आपको फॉलो करुंगी. साथ ही साथ लिखा है कि शादी करने के लिए वॉट्सएप पर मेसेज करें. बकायदा मोबाइल नंबर भी दिया है. हालांकि, ज्योति कुमारी नाम से बने इस अकाउंट को जब हमने चेक किया तो पाया कि इस प्रोफाइल से अक्सर इस तरह के पोस्ट ही शेयर किए गए हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *