Headlines

इब्राहिम अली खान ने छुपाया चेहरा तो पलक तिवारी ने किया पैप्स को इग्नोर, डेटिंग रूमर्स के बीच एयरपोर्ट ट्विनिंग करता दिखा कपल

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड के रूमर्ड कपल, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, एक बार फिर अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया. दोनों को पैप्स के कैमरों ने कैद किया और एक बार फिर उनके रिश्ते की अफवाहें फिर से तेज हो गईं. माना जा रहा है कि दोनों गोवा में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाकर लौटे हैं. इस दौरान दोनों एयरपोर्ट ट्विनिंग भी करते दिखे. हालांकि इस दौरान दोनों पैप्स को इग्नोर करते दिखे.

एयरपोर्ट पर इब्राहिम ब्लैक हुडी, लोअर और व्हाइट शूट में दिखे. उन्होंने अपने आंखों पर सनग्लासिस लगाए हुए थे. वह अपने इस लुक में भी काफी हैंडसम लगे. वहीं, पलक तिवारी ब्लैक शर्ट और डेनिम में दिखीं. एक्ट्रेस ने आंखों पर ब्लैक सनग्लासेस लगाया. इब्राहिम और पलक ने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया.

‘मुझे अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता’
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की इस ‘खास’ रिश्ते को लेकर पिछले लंबे समय से बात हो रही है. हालांकि दोनों इन अफवाहों को दरकिनार कर बार-बार कहा है कि वो सिर्फ दोस्त हैं. पलक की मम्मी और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में इन अफवाहों पर अपनी राय दी थी. अपनी बेटी की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर श्वेता ने ‘स्क्रीन’ से बात करते हुए कहा था, ‘अब मुझे अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता. इतने सालों में मैंने समझा है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ 4 घंटे की होती है. वे खबर को उसके बाद भूल जाते हैं, तो क्यों परेशान होना?’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *