Headlines

भारत का सबसे रहस्यमयी गांव, पर्यटक नहीं छू सकते यहां मौजूद कोई भी चीज, गलती करने पर मिलती है सजा!

[ad_1]

आपने ये तो सुना ही होगा कि भारत विविधताओं का देश है, पर यहां कई रहस्यमयी चीजें भी हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है. कई ऐसी जगहें हैं, जो आम लोगों की नजरों से दूर होती हैं, इस वजह से बहुत से लोग उसके रहस्य से रूबरू नहीं होते. इन दिनों ऐसे ही एक रहस्यमयी गांव (Mysterious village of India) के चर्चे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, भारत के इस गांव में पर्यटकों को कुछ भी छूने (No touching village India) की मनाही है. अगर उन्होंने गलती से कुछ भी छू लिया तो उन्हें सजा दी जाती है.

इंस्टाग्राम यूजर नोलन सौमुरे (@yaboyseal) एक ट्रैवलर हैं, वो अक्सर दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा करते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने भारत से जुड़ा एक वीडियो डाला. वो हिमाचल प्रदेश के एक गांव पहुंचे थे, जिसका नाम मलाना (Malana) है. ये पार्वती घाटी में स्थित गांव है. ये गांव अपने प्राचीन रीति-रिवाज और अनोखी भाषा के लिए चर्चित है. पर सबसे ज्यादा हैरानी की बात है, इस गांव का एक नियम. यहां पर बाहर से आने वाला कोई भी टूरिस्ट, गांव के किसी घर, सामान या इंसान को नहीं छू सकता.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *