[ad_1]

भारत में गाय को माता का स्थान दिया जाता है. इसके पीछे कारण भी है. एक बच्चा जब जन्म लेता है तब मां के बाद उसे गाय का ही दूध दिया जाता है. एक साल का होने के बाद बच्चे को गाय का दूध दिया जाता है. जांच में पता चला है कि गाय और मां के दूध में काफी समानता होती है. इस कारण ही गाय को माता कहा जाता है. हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है.
कई लोग गाय को भगवान मान उसकी पूजा भी करते हैं. सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट ने अपने एग्जाम से पहले गौ माता का आशीर्वाद लेते हुए वीडियो शूट किया. शख्स अपनी परीक्षा से पहले गाय माता से आशीर्वाद लेना चाहता था. इसके लिए उसने आगे बढ़कर गौ माता के पेअर छुए. इसके बाद उसके और नजदीक जाकर छूने की कोशिश की. इससे गौ माता भड़क गई और शख्स को सबक सीखा दिया.
सींग से किया अटैक
शख्स ने अपने एग्जाम से पहले सड़क पर खड़ी गौ माता का आशीर्वाद लेने का फैसला किया. उसने पहले गाय के पैर छुए. इसके बाद गाय के और नजदीक गया और उसके पेट को छूकर आशीर्वाद लिया. इससे पहले की शख्स कुछ समझ पाता, गाय ने उसे पहले घूरकर देखा. इसके बाद अपने सींग से शख्स पर अटैक कर दिया. बाद में शख्स और कैमरामैन दोनों को भागते देखा गया.
[ad_2]
Source link