Headlines

11 साल का बच्चा, लेकिन दिमाग जैसे कंप्यूटर! एक ही सांस में बता देता है राजस्थान के 41 जिलों के नाम

[ad_1]

पाली:-  राजस्थान में भी योग्यता की कोई कमी नहीं है. आज लोकल 18 आपको राजस्थान के एक ऐसे बच्चे से मिलवाएगा, जिसको देखकर आप भी सोच में पड़ने वाले हैं कि यह कोई बच्चा है या फिर राजस्थान का मैप. अगर आप राजस्थान के जिलों को राजस्थान के मैप पर देखते हैं, तो अब आपको इसकी जरूरत नहीं है, क्योकि यह बच्चा किसी मैप से कम नहीं है. राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाए गए 9 जिले और तीन नए संभाग को रद्द करने के बाद जहां अब राजस्थान में 41 जिले और 7 संभाग रहेंगे, ऐसे में हर कहीं राजस्थान की भजनलाल सरकार के इसी नए फैसले की चर्चा है.

मगर इस बीच बात करें, तो राजस्थान का एक बच्चा ऐसा है, जिसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योकि यह बच्चा एक ही सांस में एक-दो नहीं, बल्कि राजस्थान के 41 जिलों के नाम एक साथ आपको सुना देता है और वह भी महज 30 सेकंड्स के अंदर. इस बच्चे का नाम विवेक है, जो 11 वर्ष का है, जो राजस्थान के जोधपुर और पाली रोड पर आने वाले लूणी का रहने वाला है और कक्षा 6 में पढ़ता है. राजस्थान में इस बड़े फेरबदल के बाद इस बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

चुटकियों में यह बच्चा बता देता है नाम
श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनू, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर , अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, डीडवाना, फलौदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड, ब्यावर,भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान से आए एक गिफ्ट से बदली इस महिला की किस्मत, शुरू कर दिया ये वर्क, अब इतने लाख का टर्न ओवर

गहलोत सरकार ने बनाए गए थे यह नए जिले
गहलोत सरकार ने प्रदेश में 17 नए जिले बालोतरा, डीडवाना, फलौदी, अनूपगढ़, जोधपुर ग्रामीण, सलूंबर, सांचौर, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुर सिटी, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड, ब्यावर, केकड़ी, जयपुर ग्रामीण और दूदू शामिल बनाया था. इसके अलावा सीकर, पाली और बांसवाड़ तीन नए संभाग भी बनाए थे. राजस्थान में अब 41 जिले और 7 संभाग रहेंगे. राज्य सरकार ने जिन नए जिलों को रद्द किया है उनमें जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, दूदू, केकड़ी शामिल है.

Tags: Local18, Pali news, Rajasthan news, Viral video

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *