Headlines

शेर को गटक गया मगरमच्छ, लोगों को नहीं हुआ आंखों पर यकीन, जब देखा पूरा वीडियो, तो खुला रह गया मुंह!

[ad_1]

अगर जंगल में शेर को देखकर हाथ-पांव ठंडे हो जाते हैं, तो पानी के आसपास मगरमच्छों का खौफ भी कहीं कम नहीं होता. ये मगरमच्छ इतने खतरनाक होते हैं कि ये पलभर में ही दिल की धड़कनें बढ़ा सकते हैं. मगरमच्छ इंसानों और बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बना लेते हैं. कोई जानवर अगर नदी के अंदर इनके चंगुल में फंस जाए, तो उसका बचना नामुमकिन सा हो जाता है.

पानी के खतरनाक जानवरों में मगरमच्छ और घड़ियाल का नाम शामिल है. इन्हें पानी का दैत्य यूं ही नहीं कहा जाता है. सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसे ही मगरमच्छ का ही वीडियो वायरल हो रहा है. मगरमच्छ को दरिया का राजा मानते हैं और जब उसका अपने इलाके में जंगल के राजा से सामना हो, तो नज़ारा कैसा होगा? सोचना क्यों, चलिए आपको एक वीडियो के ज़रिये दिखा ही देते हैं.

मगरमच्छ के चंगुल में पड़ा शेर
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेर नदी के इस पार खड़ा हुआ है. वो धीरे से इसे पार करने के लिए पानी के अंदर घुस जाता है. उसे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं होता है कि उसके पीछे एक मगरमच्छ भी मौजूद है. शेर को देखते ही मगरमच्छ उस पर पीछे से अटैक करता है. वो उसे अपने जबड़े में दबाकर पानी के अंदर खींच लेता है. देखने वाले इस दृश्य पर हैरान हो जाते हैं लेकिन थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि शेर पानी से निकलकर बाहर चला जाता है और मगरमच्छ उसका पीछा तक नहीं करता. मानो उसे अपनी गलती का एहसास हो गया हो.

लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट
इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के चैनल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और पसंद किया है. इस पर कमेंट करते हुए बहुत से लोगों ने लिखा कि लगता है मगरमच्छ को अपनी गलती का एहसास हो गया. एक यूज़र ने लिखा- मैंने कभी किसी शिकार को मगरमच्छ के मुंह में आने के बाद बचकर निकलते नहीं देखा.

Tags: Ajab Gajab, Amazing wildlife video, Wildlife Viral Video

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *