[ad_1]

दुनिया के हर शख्स का सपना होता है कि वो अपने सपने का आशियाना खरीदे. इसके लिए वो अपनी पूरी लाइफ की जमापूंजी खर्च कर देता है. आज के समय में प्रॉपर्टी के दाम काफी बढ़ गए हैं. ऐसे में घर खरदीना यानी अच्छे खासे पैसे इन्वेस्ट करना. लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दिखाया कि कैसे उसने दो करोड़ के घर को मात्र बीस लाख में खरीद लिया.
शख्स ने अपने इस नए घर के रात का वीडियो लोगों के साथ शेयर किया. उसने दिखाया कि कैसे रात होते ही उसके घर में अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती है. उसके घर में इस्त्री अपने आप शुरू हो जाती है. लाइट्स और फैन अपने आप ऑन हो जाते हैं. इसके बाद शख्स ने बताया कि शायद यही वजह है कि डीलर ने उसे दो करोड़ का घर मात्र बीस लाख में दे दिया.
भुतहा है घर
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने अपने घर के कमरे में हो रही अजीबोगरीब घटनाएं लोगों को दिखाई. उसके घर में अपने आप ही इस्त्री ऑन हो गई. कुर्सियां अपने आप स्लाइड करने लगे. इसके अलावा फैन और लाइट्स भी अपने आप ऑन-ऑफ होने लगे. शख्स ने दावा किया कि उसके घर में भुतहा साया है. इसी वजह से उसे डीलर ने सस्ते दाम में फ़्लैट बेच दिया.
[ad_2]
Source link