Headlines

जहरीले नाग को Kiss करने लगा शख्स, चूम लिया माथा, तभी सांप ने किया अटैक, लेकिन…

[ad_1]

दुनियाभर के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों की बात की जाए, तो उसमें कोबरा का नाम टॉप लिस्ट में शुमार होता है. कोबरा यानी गेहुंअन सांप किसी को काट ले और उसका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो बच पाना मुश्किल होता है. कोबरा के बारे में कहा जाता है कि इसका एक बूंद जहर कई इंसानों को मारने के लिए काफी है. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों को इन सांपों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया के दौर में तो लोग इन सांपों के साथ वीडियो भी बनाकर शेयर करने से बाज नहीं आते. आज हम आपको एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़का जहरीले नाग को किस (Kiss) करने की कोशिश करता है. वो उसके माथे को भी चूम लेता है. लेकिन तभी सांप अटैक कर देता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जय साहनी (Jay Sahni) नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो खुद सांप पकड़ने के एक्सपर्ट हैं. इस वीडियो में भी जय साहनी ही नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जय ने रुद्राक्ष का माला पहन रखा है, जो उनके शर्ट से बाहर झांक रहा है. जय के ठीक सामने जहरीले नागराज फन ताने खड़े हैं, मानो बस वो अटैक ही कर देंगे. कोबरा की नजर रुद्राक्ष पर रहती है, जबकि जय अपने चेहरे को धीरे-धीरे उसके फन की ओर झुका रहे हैं. सांप की नजर अब भी रुद्राक्ष पर ही रहती है, लेकिन इस बीच जय कोबरा के फन पर अपने होंठों को रखकर किस (Kiss) कर लेते हैं. सांप को चूमने के बाद जैसे ही जय अपने चेहरे को पीछे हटाते हैं, तभी कोबरा अटैक कर देता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *