Headlines

भुतहा शहर जहां बने हैं दर्जनों घर, अंदर भरा है सामान, पर दूर-दूर तक नहीं है कोई बंदा, आखिर कहां गए लोग?

[ad_1]

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो इंसानों के रहने लायक नहीं हैं. अक्सर ऐसी जगहों पर प्राकृतिक आपदाएं आ जाती हैं, जिसकी वजह से वहां पर इंसान की जान पर खतरा बन जाता है और उन्हें वहां से जाना पड़ता है. वक्त के साथ वो जगहें भुतही हो जाती है, क्योंकि दूर-दूर तक वहां पर इंसान का अस्तित्व भी नहीं रहता. इटली में भी ऐसा ही एक शहर (Abandoned City 0 Population) है, जिसे भुतहा माना जाता है. सिर्फ इसलिए क्योंकि इस शहर में दर्जनों घर हैं, उनके अंदर सामान भी भरे हैं, पर दूर-दूर तक वहां कोई बंदा नहीं है. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये सभी लोग वहां से कहां चले गए?

इंस्टाग्राम अकाउंट @gang_scrapp पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें इटली के एक छोटे से शहर के बारे में बताया गया है. इसका नाम है फॉसा. हैरानी की बात है कि इस गांव की आबादी 0 है, क्योंकि यहां पर कोई भी नहीं रहता है. इटली के पहाड़ों में ये शहर बसा हुआ है. कहा जाता है कि ये शहर रातों रात गायब हो गया, क्योंकि यहां से लोग ही चले गए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *