[ad_1]

नई दिल्ली. सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद इतना तो तय हो गया है कि इस मैच का नतीजा पक्का आएगा. एक दिन के खेल में कुल 15 विकेट गिरे और भारतीय टीम ने 145 रन की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के बाद ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी ने मैच का पासा पलट दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 141 रन बनाए थे. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे थे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. टीम इंडिया को दूसरे दिन के खेल में कप्तान जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को महज 181 रन के स्कोर पर समेट भारत ने 4 रन की बढ़त हासिल की. दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 और कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भी 2 विकेट चटकाए.
FIFTY IN JUST 29 BALLS – THE SECOND FASTEST BY AN INDIAN IN TESTS! @RishabhPant17 performed a game-changing innings on the SCG! #AUSvINDOnStar fifth Test, Day 2 | LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/yGaTGAlDxv
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 4, 2025
[ad_2]
Source link