Headlines

‘बिजली का लट्टू’ से डेब्यू को तैयार राजेश राय, निर्देशक धीरू यादव का जताया आभार

[ad_1]

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ से एक्टर राजेश राय अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जोर-जोर से चल रही है. फिल्म जगत में डेब्यू को लेकर राजेश राय काफी उत्साहित नजर आए और ये राजेश राय की सालों की मेहनत का नतीजा है जो वे ‘बिजली का लट्टू’ फिल्म में लीड रोल में हैं. इस अचीवमेंट के लिए राजेश राय निर्देशक धीरू यादव को श्रेय देते है. उन्होंने कहा, मैं धीरू यादव जी का हमेशा आभारी रहूंगा जो उन्होंने मुझे इस काबिल समझा.’

राजेश राय बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं. वे वहां से निकलकर मुंबई पहुंचे, जहां अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली और थियेटर किए. राजेश राय फिर ‘सावधान इंडिया’, ‘क्राइम पेट्रोल’, वेब सीरीज ‘हसल’ में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें वे अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके हैं. वे आने वाले दिनों में बैक-टू-बैक 4 फिल्मों में नजर आएंगे.

कॉमेडी-सस्पेंस से भरपूर है फिल्म
फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ कॉमेडी सस्पेंस फिल्म है, क्योंकि इसका टाइटल बिजली ही सस्पेंस दे रहा है कि कौन सी बिजली की बात है, लाइट वाली बिजली या किसी और बिजली की? साथ में लट्टू का जिक्र है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि यह कॉमेडी सस्पेंस फिल्म होगी. अब ‘बिजली का लट्टू’ टाइटल का सस्पेंस फिल्म आने के बाद ही क्लियर होगा कि क्या है ‘बिजली का लट्टू’. फिल्म का निर्माण केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और व्हिम म्यूजिक प्राइवेट लिमिनेट के बैनर तले हो रहा है, जिसके निर्माता केशव महेश्वरी हैं और कोप्रोड्यूसर कृष्णा राठी हैं. लेखक निर्देशक धीरू यादव हैं और स्क्रीनप्ले डायलॉग धीरू यादव व विजय साहनी का है.

कई सितारों ने निभाया है अहम रोल
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कर रहे हैं सत्यप्रकाश वेंकट. फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो फिल्म हिंदी सितारों से सजी हुई है, जिसमें अहम रोल में राजीव वर्मा, संजय पांडे, अंबिका वाणी, संदीप यादव, ऋतु महेश्वरी, मुनमुन चक्रवर्ती, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, राजाराम ,बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल, शिवम यादव, अंशुल गिरी आदि नजर आयेंगे.

Tags: Bollywood actors, Bollywood news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *