Headlines

शिवम दुबे दूसरी बार पिता बने… पत्नी अंजुम खान ने बेटी को जन्म दिया, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर नए साल में लक्ष्मी का आगमन हुआ है. शिवम दुबे दूसरी बार पिता बन गए हैं.उनकी पत्नी अंजुम खान ने बिटिया को जन्म दिया है.शिवम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. शिवम दुबे का परिवार अब 3 से बढ़कर 4 हो गया है. भारतीय ऑलराउंडर ने शनिवार (4 जनवरी) को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.दुबे ने लिखा की उनकी फैमिली में नए मेंबर का आगमन हुआ है और अब उनका परिवार तीन से बढ़कर चार हो गया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं.

साल 2021 में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अंजुम खाान से शादी की थी. दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी. शिवम दुबे ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह बेटे को गोद में लेकर बैठे हैं जबकि उनकी पत्नी अंजुम बिटिया के साथ हैं. शिवम दुबे ने लिखा, ‘ लड़की हुई है… हमारा फैमिली मेंबर अब 4 लोगों का हो गया है. कृप्या मेहविश शिवम दुबे का वेलकम करें.’

IND vs AUS LIVE Score, 5th Test Day 3: प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया को दिया शुरुआती झटका, कोंस्टास आउट



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *