Headlines

‘गजब टोपीबाज आदमी हो!’ ड्राइवर ने चालान से बचने का निकाला ऐसा जुगाड़, पुलिस क्या, आर्मी भी नहीं पकड़ पाएगी!

[ad_1]

जुगाड़ू लोग दुनिया के हर कोने में हैं. लोगों को लगता है कि भारत में ही बस लोग ट्रैफिक पुलिस के डर से अलग-अलग किस्म के तरीके अपनाते हैं, पर सच तो ये है कि चालान से बचने के जुगाड़ दूसरे मुल्के में भी लोग निकाल ही लेते हैं. इन दिनों चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस ड्राइवर (Leaf on quantity plate Bus driver jugaad) ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए गाड़ी के साथ ऐसी छेड़छाड़ की कि उसे पुलिस तो क्या, आर्मी भी नहीं पकड़ पाएगी क्योंकि वो बचने के इस तरीके का पता ही नहीं लगा पाएंगे! ये वीडियो देखते ही आपको मिर्जापुर वेब सीरीज का वो डायलॉग याद आएगा, ‘गजब टोपीबाज आदमी हो!’

इंस्टाग्राम यूजर @sameer_saiyad_56 ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो चीन का बताया जा रहा है. ये वीडियो एक बस का है. बस के सामने पीले रंग का नंबर प्लेट है. उसके ऊपर एक पत्ती चिपकी है. बस बिल्कुल साधारण सी लग रही है, जैसी भारत में भी देखने को मिल जाएगी. आप कहेंगे कि इसमें असाधारण क्या है, प्लेट पर पत्ती है, जिसे हटाया भी जा सकता है. पर बात ये है कि वो पत्ती अपने आप नहीं लगी, बल्कि लगाई गई है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *