Headlines

हिरण पर एक साथ झपटे 3-3 बाघ, हंटिंग की टेक्निक पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, मिनटों में निपटा दिया काम!

[ad_1]

यूं तो हमें इंटरनेट पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें हम टिककर देखना चाहते हैं. ऐसे वीडियोज़ में जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े हुए क्लिप्स शामिल हैं. खासतौर पर अगर वीडियो नेचुरल और बिना एडिट के हो, तो ये व्यजीव के प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता. ऐसा ही शिकार का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किया गया रणथंभौर नेशनल पार्क का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है. युवा बाघ शावक हिरण को भरपूर भोजन बनाने से पहले, उसे खींचकर एक जलाशय में ले गए. इसमें आप तीन युवा बाघों को एक सांबर हिरण का शिकार करते हुए देख सकते हैं. लोग उनकी हंटिंग टेक्निक पर फिदा हो रहे हैं.

मिनटों में किया हिरण का शिकार
वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है – ‘रणथंभौर में एक रोमांचक मुठभेड़! रणथंभौर में बाघों ने किया हिरण का शिकार. जब एरोहेड बाघिन के शावकों ने अपने शिकार कौशल का प्रदर्शन किया तो ये अद्भुत क्षण था. युवा बाघों ने एक सांभर हिरण को सफलतापूर्वक मार गिराया. ये हमें जंगल में जीवन के अविश्वसनीय चक्र की याद दिलाता है. कुदरत हमें हैरान कर देती है.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *