Headlines

Bhojpuri Actress Akshara Singh: कौन है भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अक्षरा सिंह के मेंटर?

[ad_1]

नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आज हर कोई जानता हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि देशभर में अपनी खास पहचान बनाई है. पटना के गांधी मैदान में ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च के समय अक्षरा सिंह की शानदार परफॉर्मेंस ने साउथ इंडस्ट्री में भी फेमस कर दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षरा की इस सफलता के पीछे एक बेहद खास इंसान का हाथ है?

अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को ही क्यों चुना, तो उनका जवाब बहुत अच्छा था. अक्षरा ने कहा, ‘मुझे भी यही लगता था कि भोजपुरी ही क्यों? लेकिन यह मेरा भाग्य था, और मुझे खुशी है कि मैंने इस इंडस्ट्री को चुना.’

अक्षरा के मेंटर कौन?

अक्षरा सिंह की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्हें भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन का साथ मिला. अक्षरा ने खुलासा किया कि रवि किशन ने ही उन्हें फिल्मों में पहला मौका दिया. ‘रवि किशन जी ने मुझसे कहा था कि मौके बार-बार नहीं मिलते. जो भी मौका मिले, उसे भगवान का आशीर्वाद समझकर स्वीकार कर लो.’

उनकी ये बात अक्षरा के दिल को छू गई और उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म में रवि किशन के साथ काम करने का फैसला किया. उस समय अक्षरा महज 16-17 साल की थीं.

वजन घटाने की कोशिश

फिल्मों में आने से पहले अक्षरा सिंह का वजन ज्यादा था. एक इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया कि रवि किशन ने उन्हें ‘आलू की बोरी’ कहकर मजाक किया था. हालांकि, इस बात ने अक्षरा को मोटिवेट किया और उन्होंने अपना वजन घटाने की ठान ली. ‘जब फिल्म के पहले दिन की शूटिंग थी, तब रवि जी ने मेरे सिर पर हाथ रखकर कहा था ‘जियो बेटा’. ये शब्द मेरे लिए बहुत खास हैं.’

अक्षरा का डेब्यू

अक्षरा सिंह ने 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया. इस फिल्म में रवि किशन लीड रोल में थे. अक्षरा के लिए यह एक नई शुरुआत थी. इसके बाद उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया.

रवि किशन के साथ की पहली फिल्म

आज भी अक्षरा सिंह रवि किशन को अपना मेंटर मानती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में अक्षरा का साथ दिया, उन्हें मोटिवेट किया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया. अक्षरा सिंह की कहानी हमें यह सिखाती है कि सही दिशा और कड़ी मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपनी मंजिल को पा सकता है.

Tags: Akshara singh, Entertainment, Ravi Kishan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *