Headlines

महिला ने ठानी ‘जवान’ बनने की ज़िद, बेटे का खून निकलवाया, चढ़वा लिया खुद को, नहीं होना चाहती है बूढ़ी!

[ad_1]

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी उम्र को स्वीकार नहीं कर पाते. वे अपनी उम्र से युवा बने रहने के लिए एक से बढ़कर एक उपाय अपनाते हैं. जब से दुनिया शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक इंसान का वश सिर्फ एक ही चीज़ पर नहीं है – ‘समय’. कोई कितनी भी दौलत हासिल कर ले या कितना भी रुतबा बना ले, वो अपनी उम्र ढलने से नहीं रोक सकता. हालांकि कुछ लोग इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.

आमतौर पर लोग वो पाने की ज़िद करते हैं, जो हासिल की जा सके. मार्सेला इग्लेसियास नाम की महिला अपनी बढ़ती उम्र को रोकना चाहती है. वो इसके लिए हर वो चीज़ कर रही है, जो उसके बस में है.इसके लिए उसने अपने युवा बेटे का खून भी खुद से चढ़वाने से गुरेज नहीं किया. चलिए जानते हैं कि उसे इससे कुछ फायदा हुआ भी या नहीं.

23 साल के बेटे का खून चढ़वाया
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 47 साल की मार्सेला इग्लेसियास की ज़िद ये है कि वो कभी बूढ़ी नहीं दिखना चाहती है. इसके लिए वो अब तक 91 लाख से भी ज्यादा रुपये कॉस्मेटिक प्रोसीजर पर खर्च कर चुकी है. इतना ही नहीं वो हर महीने 83,111 रुपये हर महीने आईवी, वेलनेस इंजेक्शन, विटामिन और क्रीम पर फूंक देती है. ये उसके एंटी एजिंग कैंपेन का हिस्सा है. इस कैंपेन के तहत उसने अपने 23 साल के बेटे रोड्रिगो का खून खुद को चढ़वाया है. खुद को ह्यूमन बार्बी कहने वाली मार्सेला का कहना है कि ब्ल़ड ट्रांसफ्यूजन से उसकी यंग सेल्स बनी रहती हैं, खासतौर पर अगर वो अपने ही बेटे या बेटी से मिला हो.

Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *