Headlines

‘जूनियर पुष्पा’ का स्टाइल देखकर फ्लावर समझा क्या? फायर है ये, इंटरनेट पर लगा रखी है आग! 2 करोड़ लोगों ने देखा

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आजकल बहुत से ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हम कभी तो ठहर जाते हैं तो कभी इसे स्क्रॉल करके आगे बढ़ जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो तो जंगल और जंगली जीवों के होते हैं तो कभी कुछ मज़ेदार देखने को मिल जाता है. लोग अपने टैलेंट को भी सोशल मीडिया के ज़रिये शोकेस करते रहते हैं. एक ऐसे ही छोटे बच्चे का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

छोटे से बच्चे ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का एक सीन जिस तरह से रिक्रिएट किया है, उसे देखकर लोग हैरान हैं. उन्होंने उसके इस वीडियो को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देख लिया है. बच्चे को देखकर आपको हंसी भी आएगी लेकिन आप उसके टैलेंट की तारीफ किए बिना भी नहीं रह पाएंगे.

बच्चे ने अल्लू अर्जुन की धांसू एक्टिंग
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा बिल्कुल पुष्पाराज वाले गेटअप में दिखाई दे रहा है. वो फिल्म का एक सीन रिक्रिएट कर रहा है. उसे आप बिल्कुल उसी अंदाज़ में डायलॉग बोलते हुए देख सकते हैं. वो पूरा का पूरा सीन लुंगी और शर्ट पहनकर उसी स्टाइल में बोल रहा है. खासतौर पर वो फायर है मैं वाला सीन तो कमाल लग रहा है. आप भी इसे देखकर नन्हें पुष्पा की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

FIRST PUBLISHED : January 5, 2025, 13:19 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *