Headlines

66 साल पुराना सोने का बिल वायरल, 1 तोले की इतनी थी कीमत, देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें!

[ad_1]

एक जमाना था जब रुपये की कीमत काफी कम थी और चीजें बेहद कम दाम में मिल जाती थीं. आपने अपने माता-पिता या दादा-नाना से उनके दौर के किस्से सुने होंगे जब 1 रुपये में इतना कुछ मिल जाता था कि आज के समय में सोचा भी नहीं जा सकता. उस दौर में सोने की कीमत भी काफी कम थी. इन दिनों एक सोने के गहने का बिल (1959 gold invoice viral) वायरल हो रहा है. इस बिल में 1 तोले सोने की कीमत बताई गई है. जब आप ये बिल देखेंगे, तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी!

इंस्टाग्राम अकाउंट @upscworldofficial पर हाल ही में एक फोटो पोस्ट की गई है जो 1959 के दौर के एक बिल की फोटो है. ये बिल किसी गहनों की दुकान का है. बिल में 1 तोले सोने की कीमत लगाई गई है, जिसे देखकर बहुत हैरानी हो रही है. आजकल 1 तोला सोना 70 हजार से ज्यादा रुपये का है. अब सोचिए कि आज से 66 साल पहले सोने की क्या कीमत रही होगी? आपको जानकर हैरानी होगी कि उस वक्त सोना बेहद सस्ता था, हालांकि, तब रुपये का मूल्य आज के हिसाब से कम भी था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *