Headlines

गर्लफ्रेंड को करना था इम्प्रेस, शेरों के पिंजरे में घुसा गार्ड, गलती से अपनी ही मौत का बनाया वीडियो!

[ad_1]

हमारे आस-पास कई ऐसे लोग हैं, जो दूसरों को प्रभावित करने की जुगत में लगे रहते हैं. वे दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. बात गर्लफ्रेंड की हो तो, मामला और गंभीर हो जाता है. लेकिन इस चक्कर में ज्यादातर लोगों को मुश्किलों का सामना ही करना पड़ता है. कई बार तो लोग मौत के मुंह में भी समा जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उज्बेकिस्तान के एक प्राइवेट जू का है. बताया जाता है कि निजी चिड़ियाघर का दरवाजा खुला रह गया था, ऐसे में तीन शेर पिंजरे से निकल कर बाहर भाग गए. गार्ड को लगा कि वे उन तीनों शेरों को पकड़कर पिंजरे में कैद कर देगा. ऐसे में इस घटना का उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, ताकि बाद में वो इसे ‘अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस’ करने के लिए भेज सके. लेकिन गलती से गार्ड ने खुद की मौत का वीडियो कैप्चर कर लिया.

बताया जाता है कि 44 वर्षीय एफ इरिस्कुलोव (F Iriskulov) प्राइवेट जू में गार्ड थे. उज्जबेकिस्तान के लॉयन पार्क में वे शेरों के पिंजरे की तरफ सुबह 5 बजे पहुंचे और ताला खोल दिया. तभी तीन शेर उस पिंजरे से निकलकर बाहर भाग गए. ऐसे में गार्ड इरिस्कुलोव उन शेरों को वापस पिंजरे में बंद करने की कोशिश में जुट गए. लेकिन इस दौरान वे अपने मोबाइल में वीडियो शूट करने लगे, ताकि उसे बाद में अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए भेज सकें. जूकीपर इरिस्कुलोव जब शेरों को पुचकारते हुए अंदर जाने को कह रहे थे, तब शेर शुरू में काफी शांत होकर गार्ड को अपनी ओर आते हुए देख रहे थे. ऐसे में गार्ड को बार-बार शेरों में से एक का नाम पुकारते हुए सुना जा सकता है, “सिम्बा… सिम्बा, चुप हो जाओ.” लेकिन थोड़ी ही देर बाद शेरों ने उन पर अटैक कर दिया.

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए इरिस्कुलोव जिस वीडियो को बना रहे थे, उसी वीडियो में गलती से उनकी मौत कैद हो गई. वायरल हो रहे फुटेज में गार्ड को चीखते हुए सुना जा सकता है और रिकॉर्डिंग अभी भी चल रही है. फुटेज और रिपोर्ट से पता चलता है कि शेरों ने चिड़ियाघर के गार्ड को खा लिया. हालांकि, चीख-पुकार सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने दो शेरों को बेहोश कर दिया, जबकि तीसरे को गोली मार दी. लेकिन गार्ड को बचाया नहीं जा सका. अब पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह सुलटा लिया. इस बारे में बात करते हुए स्थानीय पुलिस ने कहा कि 17 दिसंबर को, ताशकंद क्षेत्र के पार्केंट जिले में स्थित लॉयन पार्क प्राइवेट चिड़ियाघर में एक ही पिंजरे में रखे गए तीन शेर चिड़ियाघर के प्रांगण में भाग गए.

पुलिस ने कहा कि एक 44 वर्षीय गार्ड ने पिंजरे से बाहर भागे शेरों को दोबारा अंदर करने की कोशिश की, लेकिन इस चक्कर में उस गार्ड पर शेरों ने अटैक कर दिया. प्राइवेट जू के अन्य कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. बता दें कि जिस चिड़ियाघर में यह घटना हुई, वह लॉयन पार्क है. इस प्राइवेट जू में भूरे भालू , चील, 10 एडल्ट अफ्रीकी शेर और पांच शेर शावकों सहित कई जानवर रहते हैं. इस निजी चिड़ियाघर 2019 में खोला गया था. गार्ड को ऐसा लगा कि शेर शायद उसकी बात को सुनकर पिंजरे में चले जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. शेरों ने गार्ड पर अटैक कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था.

Tags: Khabre jara hatke, OMG News, Shocking news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *