[ad_1]

नई दिल्ली: ‘स्त्री 2’ भारतीय दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक बनकर उभरी. हॉरर कॉमेडी ने अंत में संकेत दे दिए थे कि इसके तीसरे पार्ट में बॉलीवुड के बड़े स्टार नजर आएंगे. हम अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं, ‘स्त्री 2’ में जिनके कैमियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार साल 2024 में ‘खेल खेल में’ और ‘सरफिरा’ जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ में उनके कैमियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. फैंस अब ‘स्त्री 3’ में उनके किरदार को लेकर उत्सुक हैं.
मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘स्त्री 3’ का ऐलान किया और बताया कि यह 13 अगस्त को रिलीज होगी. ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह फिल्म दिनेश विजान के साथ उनके ‘डेढ़’ सहयोग का प्रतीक है. जब सुपरस्टार से पूछा गया कि वे हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा होंगे, तो उन्होंने ‘स्त्री 3’ में अपने रोल की पुष्टि करते हुए ‘News18’ से कहा, ‘मैं क्या कह सकता हूं? दिनेश और ज्योति (निर्माता) को यह तय करना होगा. वे पैसे लगाने वाले हैं और अमर कौशिक को डायरेक्ट करना है.’
विलेन का रोल निभा रहे हैं अक्षय कुमार
दिनेश ने इस पर रिएक्ट करते हुए खबर की पुष्टि की और कहा, ‘बेशक, वे हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का एक हिस्सा है! वे हमारे थानोस हैं.’ ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार के किरदार को मानसिक रूप से बीमार लोगों के एक अस्पताल के लीडर के रूप में दिखाया गया था. हालांकि उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया था, मगर उन्हें सरकटा के आखिरी जिंदा वंशज के रूप में पेश किया गया था, जिसके पास भूत को वश में करने की कुंजी है. ‘स्त्री 2’ पिछले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 1.5 महीने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छाई रही और भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा ले गई. फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अहम रोल में थे.
FIRST PUBLISHED : January 5, 2025, 17:36 IST
[ad_2]
Source link