[ad_1]

सांप ऐसा जीव है कि भले वो जहरीला हो या न हो, अगर इंसान के सामने आ जाए, तो उसकी रूह कांप जाती है. पर क्या आप सोच सकते हैं कि एक 9 साल की बच्ची 18 अजगरों के साथ अकेले सोती है! उसके मां-बाप ने ही उसे सांपों के साथ सोने की परमिशन दी है. यही नहीं, उस बच्ची के घर में कुल 200 सांप (200 snakes stay in home) खुलेआम रेंगते हैं. आप ये सुनकर भले ही हिल गए होंगे, पर बच्ची के लिए ये बेहद मामूली बात है.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोक्रेटीस और उनकी बीवी जेन की लोग खूब आलोचना करते हैं. वो इसलिए क्योंकि दोनों स्नेक लवर्स हैं. वो सांपों से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने घर में सांप पाल रखे हैं. उनकी 9 साल की बेटी एरियाना और 5 साल के मैकसिमस को सांपों से प्यार है. एरियाना जब 1 साल की थी, तब उसने घर के एक पालतू सांप को हाथ से पकड़ लिया था. उसे सांप बहुत प्यारे और क्यूट लगते हैं. उसके पिता सोक्रेटीस खुद भी जब 6 साल के थे, तब से उन्हें सांपों से प्यार है. उन्होंने पहले जिंदा सांप को 6 साल की उम्र में ही पकड़ा था.
[ad_2]
Source link