[ad_1]
जब भी घूमने-फिरने की बात आती है, लोगों की निगाहें किसी ऐसी जगह को ढूंढने लगती हैं, जो उनके सपनों में रही हो. किसी को बर्फ से ढके हुए पहाड़ पसंद होते हैं तो किसी को दूर तक फैला हुआ समंदर. वैसे जब कभी आपने परियों की कहानी सुनी होगी तो एक खूबसूरत देश की कल्पना की होगी. एक ऐसा ही गांव है, जिसे जिसने भी देखा बस वहां जाने के बारे में सोचने लगा.
कुछ जगहें होती ही इतनी सुंदर होती हैं कि देखते ही निगाहों में बस जाती हैं. आपका दिल करता है कि बस यहीं जाकर रह जाएं. एक ऐसा ही गांव है, जहां हर कोई जाना चाहता है पर यहां के लोग बहुत परेशान हैं. खासतौर पर अगर बर्फबारी का मौसम होता है, तो ये गांव बिल्कुल स्वर्ग बन जाता है. आखिर इतने सबके बाद भी यहां के निवासी क्यों परेशान हैं?
ये गांव नहीं परियों की कहानी है …
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रिया के Salzkammergut प्रांत में एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम हॉलस्टैट (Hallstatt) है. ये गांव इतना सुंदर है कि बिल्कुल परियों की कहानी से निकला लगता है. ऑस्ट्रिया के टॉप ट्रैवेल डेस्टिनेशन में भी ये गांव शामिल हैं. इस गांव में 800 लोग रहते हैं और ये यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज साइट में भी शुमार है. यहां इंसानों की खोपड़ियों को पेंट करके रखा गया है, जो एल्पाइन ट्रैडिशन है. इसके अलावा यहां पर नमक की एक खूबसूरत खान भी है. अपनी सुंदरता की वजह से सोशल मीडिया के ज़माने में इतने लोग यहां पहुंचते हैं कि कभी भी गांव खाली नहीं रहता.
परियों की कहानी से उतरा लगता है गांव. (Credit- Canva)
इतने के बाद क्यों परेशान हैं ग्रामीण?
आप सोच रहे होंगे कि इतना मशहूर होने के बाद भी यहां के लोग आखिर किस बात से परेशान हैं. इसका जवाब ये है कि उन्हें यहां आने वाले सैलानियों से ही दिक्कत है. पीक टाइम में यहां रोज़ाना 10 हज़ार विजिटर्स आते हैं, जो ग्रामीणों की प्राइवेसी के लिए मुश्किल साबित होता है. यही वजह है कि उन्होंने यहां शाम 5 बजे के बाद टूरिस्ट बसों का आना बंद करा दिया. उन्होंने यहां की एक सुरंग भी एक बार ब्लॉक कर दी थी और सैलानियों को रोकने की अपील की थी. वे एंटी सेल्फी फेंस भी लगा चुके हैं और एक मशहूर पहाड़ पर भी बैरिकेड कर चुके हैं. उनका कहना है कि छोटे से गांव में इतने सैलानियों के आने से उन्हें दिक्कत होती है. ऐसे में अपील की जा रही है कि कम से कम सैलानी आएं और ऑफ सीज़न में आने की कोशिश करें.
Tags: Bizarre news, Trending news, Viral news
FIRST PUBLISHED : January 3, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link