[ad_1]

प्यार वो खूबसूरत बंधन है, जो न उम्र न देखता है और ना ही सूरत. बस दिल से दिल मिलते हैं और दो दिल साथ हो जाते हैं. इसके बाद तो जीवनभर का साथ होता है. लेकिन आमतौर पर प्यार की तलाश में लोग काफी समय लेते हैं. लेकिन कई बार लोगों को पहली नजर में ही प्यार हो जाता है. ऐसे में कुछ लोग तुरंत प्यार का इजहार करते हैं, तो कुछ लोग सोचते ही रह जाते हैं. पहली नजर के प्यार में इजहार का तरीका भी कई बार अजीब होता है. तो कई बार लोगों का दिल जीत लेता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बस में बैठी एक महिला को देखते ही लड़के को चलते-चलते प्यार हो गया. इसके बाद उसने तुरंत इजहार भी किया, लेकिन महिला ने उसे ‘वो’ वाली ऊंगली दिखा दी.
अब आप सोच रहे होंगे कि वो वाली ऊंगली से क्या मतलब? तो आइए, हम आपको बतलाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बस खड़ी है, जिसके अंदर खूबसूरत महिला बैठी हुई है. वो अपने धुन में खोई है. उसे देखते ही बाहर खड़े एक लड़के को शायद पहली नजर का प्यार हो जाता है. ऐसे में वो लड़का उस खिड़की के पास पहुंचता है. बाहर ठंड का मौसम है. ऐसे में लड़का अपने मुंह से भाप निकालता है, जो लड़की के सामने खिड़की के शीशे पर जाता है. इसके बाद लड़का खिड़की पर दिल का चित्र बना देता है. लड़की अंदर से मुस्कुराती है. लेकिन इसके बाद जो वो करती है, लड़के का दिल ही टूट जाता है.
[ad_2]
Source link