Headlines

कौन हैं मौसमी चटर्जी संग नजर आ रहा शख्स? इंडस्ट्री का रह चुका खूंखार विलेन, आज बेटा करता है बॉलीवुड पर राज

[ad_1]

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी मस्ती कुछ कम नहीं हुई हैं. बीते दिनों कपिल के शो में भी उन्होंने धमाल मचा दिया था. बॉलीवुड ट्रिविया पिक नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये पिक शेयर की गई इस फोटो में भी उनका अनोखा अंदाज नजर आ रहा है. इस फोटो में मौसमी चटर्जी एक गंजे एक्टर के सिर पर कंघी करती नजर आ रही हैं.

फोटो में नजर आ रहा गंजा एक्टर कोई और नहीं बल्कि एमबी शेट्टी हैं. जिनके गंजे सिर पर वह कंघी से बाल काढ़ती नजर आ रही हैं. शूटिंग के बीच समय मिलता है तो सितारे भी आपस में मजाक करने लगते हैं. अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सितारे सितारे जो अपने मजाकिया अंदाज के चलते मशहूर हैं अक्सर सेट पर मस्ती करते हैं. सोशल मीडिया पर अब बिहांड द सीन शेयर करने का चलन भी काफी समय से चर्चा में है. अब मौसमी की ये पुरानी फोटो सामने आई है.

‘वो मेरा गलत फैसला था’, ‘शोले’ में शत्रुघ्न सिन्हा ने ठुकरा दिया था बड़ा रोल, इस एक्टर के लिए बना टर्निंग प्वाइंट

कौन हैं एम बी शेट्टी?
70 के दशक में एम बी शेट्टी तकरीबन हर फिल्म में नजर आते थे. उस दौर में वह अक्सर हर फिल्म में पॉपुलर विलेन रहे और आगे चलकर बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन के तौर भी काम किया. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया था.अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और संजीव कुमार की फिल्मों में इनका होना तो तय होता था. सालों इन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया

वायरल हो रही मौसमी की फोटो
बॉलीवुड ट्रिविया पिक नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये मौसमी और बॉलीवुड के खूंखार विलेन एम बी शेट्टी की फोटो शेयर की है. सामने आई इस फोटो में मौसमी चटर्जी नजर आ रही हैं. जिनके एक हाथ में कंघी है. उस कंघी से वो अपने सामने बैठे शख्स के बाल बना ही हैं. लेकिन मजे की बात ये है कि इस फोटो में वह एम बी के बाल बना रही हैं, जबकि एम बी शेट्टी पूरी तरह गंजे हैं.

bollywoodtriviapc

एम बी शेट्टी ने अपने दौर में खूब नाम कमाया है. बॉलीवुड में बतौर स्टंट मैन उन्होंने अपने करियकर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह बतौर एक्शन कॉरियोग्राफर अपनी पहचान बनाने में लगे. देखते ही देखते वह इंडस्ट्री के खूंखार विलेन बन गए. अपने करियर में उन्होंने डॉन, द ग्रेट गैंबलर, त्रिशुल, दीवार जैसी कई फिल्मों में दमदार किदार निभाए हैं.

बता दें कि कि एमबी शेट्टी आज इंडस्ट्री पर राज कर रहे मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं. रोहित शेट्टी भी इंडस्ट्री में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. खासतौर पर अजय देवगन संग तो उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती है.

Tags: Bollywood news, Rohit shetty

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *