[ad_1]

आजकल ऑनलाइन कैब्स बड़ी आसानी से मिल जाती हैं. पर इनके साथ समस्या ये है कि कैब और उसके दफ्तर में बैठे कस्टमर केयर के लोग भले ही प्रोफेशनल हों, पर कैब चलाने वाले ड्राइवर कई मामलों में प्रोफेशनल बिल्कुल भी नहीं होते. वो यात्रियों को अलग-अलग ढंग से परेशान करते हैं. पर यात्री अगर जानकार हों, और हिम्मत से काम लें, तो वो ऐसे कैब चालकों (Cab driver AC video) को भी सुधार सकते हैं. हाल ही में एक यात्री ने भी ऐसा ही किया. इस लड़की ने पुणे में ऊबर की एक कैब ली, मगर कैब वाले ने एसी चलाने से मना कर दिया. इसके बाद महिला ने उसका वीडियो बनाया और उसे सबक सिखाया. महिला ने वीडियो के साथ लिखा- ‘बुर्के वाली को बेवकूफ मत मसझना!’
इंस्टाग्राम यूजर इफत शेख (thehijaban_111) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ऊपर की एक कैब में बैठी नजर आ रही हैं. वो पुणे में थीं, जहां उनके साथ एक अजीब वाकया हुआ. वो जिस कैब में बैठीं, उस कैब का चालक एसी चलाने से मना करने लगा. इसके बाद महिला को गुस्सा आ गया और उसने कैब वाले को सबक सिखाया. उसने कहा कि कैब चाहे कोई सी हो, अगर यात्री एसी की डिमांड करता है, तो ड्राइवर को एसी चलाना पड़ता है.
FIRST PUBLISHED : January 7, 2025, 18:35 IST
[ad_2]
Source link