Headlines

‘इंसानों से ज्यादा वफादार ये’ इस महिला ने अपने डाॅग का मनाया ऐसा शानदार जन्मदिन! जानकर दंग रह जाएंगे…

[ad_1]

जमशेदपुर. जमशेदपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का दिल जीत लिया. सपना सोना नाम की महिला ने अपने प्यारे पालतू डॉग “रोज” का जन्मदिन बिल्कुल अपनी बेटी की तरह धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर करीब 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, और हर कोई अपने साथ तोहफे लेकर आया.

जन्मदिन का आयोजन एक बड़े पंडाल में किया गया, जिसे खूबसूरती से सजाया गया था. जब डॉग रोज की एंट्री हुई, तो ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल और भी खास बन गया. सपना सोना ने डॉग रोज की आरती उतारी और फिर केक काटने का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान सपना ने खुद अपने प्यारे डॉग को केक खिलाया. यह एक भावुक पल था, जिसे वहां मौजूद हर शख्स ने दिल से महसूस किया.

सपना सोना का कहना है कि डॉग रोज उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि उनकी बेटी जैसी है. वह कहती हैं, “जानवर इंसानों से भी ज्यादा वफादार होते हैं, और हमें उनकी वफादारी का सम्मान करना चाहिए.”

इस खास दिन पर सपना सोना ने समाजसेवा का भी काम किया. उन्होंने बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट और आसपास के इलाकों में सोलर लाइट्स लगवाईं और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया.

पार्टी में आए मेहमानों ने भी इस अनोखे आयोजन की तारीफ की एक मेहमान ने कहा, “यह पहली बार है जब हम किसी डॉग के बर्थडे में शामिल हुए हैं. यह अनुभव हमारे लिए बेहद खास रहा.”

यह आयोजन केवल डॉग रोज के जन्मदिन का जश्न नहीं था, बल्कि यह एक संदेश भी था. जानवरों के प्रति प्यार और सम्मान का. सपना सोना ने सभी से अपील की कि जानवरों के प्रति दया और प्रेम दिखाएं, क्योंकि ये बेजुबान प्राणी सच्चे साथी होते हैं. यह कहानी हमें सिखाती है कि प्यार और अपनापन सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है. अगर हम जानवरों को भी परिवार का हिस्सा मानें, तो हमारा जीवन और भी खुशनुमा बन सकता है.

Tags: Dog Lover, Jamshedpur news, Jharkhand news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *