[ad_1]
कहते हैं, आदमी प्यार में अंधा हो जाता है. प्रेम जाति, धर्म, समुदाय नहीं देखता. अब तो वक्त ऐसा आ गया है कि प्यार, उम्र और लिंग भी नहीं देखता है. अमेरिका की एक लड़की ने इस बात को साबित कर दिया है. 35 साल की एक जवान लड़की को एक वृद्धाश्रम में एक 80 साल का बुजुर्ग (35 12 months previous lady loves 80 12 months previous man) मिला. उसे देखते ही लड़की को प्यार हो गया. वो उसे अपने साथ घर ले आई, और अब वो उससे शादी करने जा रही है. महिला को काफी ट्रोल किया जाता है, पर उसे अब इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार 35 साल की टिफनी गुडटाइम (Tiffany Goodtime) का एक टिकटॉक अकाउंट है जिसपर वो अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. टिकटॉक पर वो अपने रिलेशनशिप के बारे में भी खूब बताती हैं. आपको बता दें कि टिफनी विसकॉन्सिन की रहने वाली हैं. उन्हें अपने पिता की उम्र के एक शख्स से प्यार है. एक वीडियो में टिफनी ने बताया कि उन्हें अधेड़ उम्र के मर्द ही पसंद आते हैं.
कपल विस्कॉन्सिन में रहते हैं. (फोटो: Instagram/wisco.tiff)
80 साल के बुजुर्ग से लड़की को हो गया प्यार
कुछ वक्त पहले वो एक वृद्धाश्रम गई थीं जहां पर उन्हें एक 80 साल बुजुर्ग दिख गया. उन्हें वो इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे वो उनसे मिलने-जुलने लगीं और फिर साथ घर लेती आईं. दोनों साथ में ही एक घर में रहने लगे और अब जल्द ही वो शादी भी करने जा रहे हैं. टिफनी ने बताया कि उनके इस निर्णय से उनका परिवार ज्यादा खुश नहीं है. पर उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है.
वीडियो पर लोग ट्रोल करते हैं
एक वीडियो में टिफनी ने बताया कि वो बुजुर्गों का साथ इस वजह से पसंद करती हैं, क्योंकि वो उन्हें 20 साल का महसूस करवाती हैं. उनके सोशल मीडिया को हजारों लोग फॉलो करते हैं. पर अधिकतर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं. कई बार लोग बोलते हैं कि टिफनी उस शख्स के पास सिर्फ पैसों की वजह से है. वहीं कई लोग उन्हें काफी लकी भी मानते हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनका सपोर्ट करते हैं. उनका कहना है कि अगर वो दोनों साथ में खुश हैं, तो फिर उन्हें दूसरों की परवाह नहीं करनी चाहिए. एक ने कहा कि टिफनी को सिर्फ बैंक अकाउंट से प्यार है. ऐसी हैरान करने वाली खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Viral video, Weird news
FIRST PUBLISHED : January 7, 2025, 11:13 IST
[ad_2]
Source link