Headlines

लोगों के पुराने सामान ऑनलाइन बेचती है महिला, होने लगी इतनी कमाई, पति नौकरी छोड़कर करने लगा मदद!

[ad_1]

आजकल महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों की जरूरतें सिर्फ एक आमदनी से पूरी नहीं हो पा रही हैं. इस वजह से जो लोग नौकरी करते हैं, वो भी कोई साइड बिजनेस करने के सपने देखते रहते हैं. मगर साइड बिजनेस करना आसान नहीं है. वो भले ही अच्छी कमाई के साधन हों, पर उन्हें अंजाम देना और उनसे पैसे (Couple aspect hustle earn 10 lakhs in 1 month) बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है. हालांकि, इंग्लैंड की एक महिला ने ऐसा दिमाग लगाया कि उसने अपने साइड बिजनेस से जबरदस्त कमाई कर डाली. बिजनेस इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी फुल-टाइम नौकरी छोड़ दी और अब बीवी की मदद करता है.

द सन वेबसाइट के अनुसार बर्मिंघम के सोलिहल में रहने वाली 29 साल की ग्रेस कैसिडी और उनके पति जो एक साइड बिजनेस करते हैं. वो लोगों के पुराने सामान ऑनलाइन बेचकर पैसे कमाते हैं. करीब 15 साल पहले से दोनों छोटे स्तर पर पुराने सामान खरीदने- बेचने का काम कर रहे हैं. तब उनकी छोटी-मोटी कमाई हो जाती थी और जेब खर्च निकल आता था, पर पिछले साल से कपल को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, व्हॉट नॉट मिला, जिसके जरिए वो अपने पुराने सामानों की लाइव नीलामी करने लगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *