Headlines

टीम इंडिया का वो स्पिनर, डांस टीचर को देखते ही रचा ली थी शादी, अब तलाक तक पहुंच गई नौबत

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है. दोनों के लव स्टोरी की शुरुआत कोविड19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई. चहल ने टाइम पास के लिए डांस क्लास ज्वाइन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का डांस वीडियो देखकर उनसे डांस सीखने का मन बनाया. धनश्री वर्मा एक यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं. धनश्री वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया किया था कि यह अप्रैल में एक स्टूडेंट और टीचर के रिलेशनशिप के रूप में शुरू हुआ. युजवेंद्र चहल ने यूट्यूब पर मेरे डांस वीडियो देखे थे और मेरे काम के बारे में जानते थे. यूजी ने लॉकडाउन के दौरान डांस सहित कुछ नई चीजें सीखने का फैसला किया था. इस दौरान उन्होंने मुझसे संपर्क किया और हमने अपनी क्लास शुरू की. हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए और हमें एक-दूसरे के साथ जुड़ाव महसूस होने लगा.

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने बताया था कि वह युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की विनम्रता से काफी इंप्रेस हुई थीं.धनश्री ने कहा था, ‘युजी जमीन से जुड़े हुए,बेहद विनम्र और मिलनसार के साथ साथ फैमिली मैन हैं. उनकी विनम्रता ने मुझे प्रभावित किया. हम दोनों महत्वाकांक्षी हैं और एक-दूसरे के प्रोफेशन को सपोर्ट करते हैं. मैं जिस तरह की माहौल में पली-बढ़ी हूं. मुझे अपने लिए कोई ऐसा ही जीवन साथी चाहिए था. हम दोनों फन लविंग हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे बीच कभी भी नीरस क्षण नहीं होगा.’

2025 की पहली हैट्रिक… श्रीलंकाई गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, फिर भी टीम ने गंवा दी ODI सीरीज

धोनी को आखिरी पारी में भेजा पवेलियन… वर्ल्ड कप में खेली सबसे बड़ी पारी, 23 शतक ठोककर लिया संन्यास

डांस क्लास में एक दूसरे के करीब आए
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने डांस क्लास में एक-दूसरे के करीब आने के बाद डेटिंग शुरू की. चहल ने इसके बाद अपनी फैमिली को धनश्री के बारे में बताया तो वे भी तुरंत इसके लिए तैयार हो गए. धनश्री का परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार था. दोनों का रोका की रस्म लॉकडाउन के दौरान हुई. दोनों ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को अपने रिश्ते के बारे में बताया. चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में शादी की. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी.

धनश्री ने मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से ली डिग्री
मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज से धनश्री वर्मा ने डेनटिस्ट की पढ़ाई की है. उनका एक अन्य वेंचर भी धनश्री वर्मा डांस कंपनी नाम से है. धनश्री के वर्तमान में इंस्टाग्राम पर 63 लाख फॉलोअर्स हैं. धनश्री के इंस्टाग्राम रील्स में चहल भी अक्सर दिखाई देते हैं. वहीं, धनश्री भी अपने पति के मैचों में उनका सपोर्ट करती नजर आती हैं.

चहल-धनश्री के तलाक की अफवाहों ने पकड़ा जोर
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा है. सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. चहल ने पत्नी धनश्री के साथ सारी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं. हालांकि, धनश्री ने चहल के साथ फोटोज डिलीट नहीं की हैं, लेकिन उन्होंने काफी समय पहले ही अपने नाम से पति का सरनेम ‘चहल’ हटा दिया था. एक्ट्रेस के 2023 में सरनेम डिलीट करने के बाद से दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने की अटकलों ने जोर पकड़ा था और अब कपल के तलाक की अफवाहों ने फिर एक बार जोर पकड़ लिया है. चहल ने हाल में एक क्रिप्टिक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘खामोशी एक संगीत है, उनके लिए जो दुनिया के शोर के परे इसे सुन सकते हैं.’

Tags: Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *