[ad_1]

आपने लोगों को अक्सर घूमने-फिरने के लिए जंगलों में सफारी के लिए जाते हुए देखा होगा. इस दौरान उनकी तमन्ना यही होती है कि कहीं टाइगर या शेर जैसे जानवर दिख जाएं, तो मज़ा आ जाए. हालांकि हर किसी की ये इच्छा पूरी नहीं होती है. वहीं कुछ लोगों पर तो ये जानवर इतने मेहरबान हो जाते हैं कि उसके बाद उन्हें कुछ और मांगना बाकी ही नहीं रह जाता. कुछ ऐसा ही हुआ एक सैलानी के साथ.
जंगल और वहां की ज़िंदगी देखने के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन मौका होता है सफारी. हालांकि कई बार उन्हें ऐसे अनुभव भी हो जाते हैं, जो चाहकर भी भूल नहीं पाते. यहां सफारी के लिए सैलानी गाड़ी में बैठकर आए थे. इसी बीच ड्राइविंग सीट के पास बैठे शख्स के साथ जो हुआ, वो किसी को भी पसीने-पसीने करने के लिए काफी है.
शेर ने दिला दिया सफारी का लुत्फ
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक गाड़ी में बैठकर जंगल सफारी के लिए गए हुए हैं. इसी बीच वहां से गुजर रहे एक शेर को न जाने क्या सूझता है और वो गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे आदमी की ओर झपट पड़ता है. उसने अपनी विंडोस्क्रीन आधी खोली होती है और शेर अपना पंजा उसमें डालकर हमला करने को होता है. वो तो गनीमत होती है कि शख्स गाड़ी को चलाता रहता है और विंडो चढ़ाने लगता है और शेर नीचे चला जाता है, वरना वो लंच के मूड में लग रहा था.
[ad_2]
Source link