[ad_1]

आपको आजकल हर शहर और यहां तक कि कस्बे में भी ओयो होटल मिल जाएंगे. रहने के सस्ते विकल्प के तौर पर शुरू किए गए इस होटल का नाम रोमांस में डूबे हुए कपल्स ने खूब बदनाम किया. इसके बाद तो ओयो ने ऐलान ही कर दिया कि वो अपने यहां गैर शादीशुदा कपल्स को किराये पर कमरा नहीं देंगे. ऐसे में इश्क के मारे जोड़े जाएं तो कहां जाएं. कुछ लोग तो ऑटो और कैब्स को भी नहीं छोड़ते हैं लेकिन अब तो वो भी उनके इस मौके को छीन रहे हैं.
हाल ही में प्यार करने वालों की दुखती रग पर एक ऑटो वाले भैया ने भी हाथ दिया है. ऑटो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में बैठने वाले यात्रियों के लिए ऐसी चेतावनी लिख रखी है कि इसमें हर कोई नहीं बैठ सकता है. खासतौर पर वे लोग, जो प्यार में सर से पांव तक डूबे हुए हैं. अब इस ऑटोवाले की हिदायत वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
बेहद सख्त लहज़े में दी है चेतावनी
इस वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ऑटो ड्राइवर ने ऑटो की पैसेंजर सीट के सामने एक कार्ड टांग रखा है. इस पर कपल्स को वॉर्निंग देते हुए लिखा गया है – ‘नो रोमांस, ये कैब है, आपका प्राइवेट प्लेस या भी ओयो नहीं. तो कृपया दूरी बनाए रखें और शांत रहें, सम्मान देंगे, तभी सम्मान मिलेगा’. ऑटो ड्राइवर की चेतावनी वाले इस कार्ड की पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोगों ने इसे खूब शेयर भी किया है और जमकर मज़े भी ले रहे हैं.
[ad_2]
Source link