Headlines

कोहली अगर रिटायर होते हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान भारत को होगा! मैं तो उनके लिए लड़ जाता, किसने कही ये बात

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को तीन महीने में दो बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पहले न्यूजीलैंड ने हमें घरे में आकर 3-0 से हराया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी छीन ली. इन दोनों हार के बाद दो खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा की सबसे अधिक आलोचना हुई. इन दोनों को ही संन्यास की सलाह मिलने लगी. रोहित का संन्यास तो करीब लग भी रहा है लेकिन विराट के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता. विराट शायद ही ऐसा कोई फैसला लें और अगर माइकल क्लार्क की बातें सुन रहे हैं तो चयनकर्ता भी शायद ही उन पर ऐसा कोई दबाव बनाएं.

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिता चुके कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि अगर वे यदि वे कप्तान होते तो कोहली को बचाने के लिए टीम मैनेजमेंट से लड़ जाते. माइकल क्लार्क ने बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, ‘यह सही है कि विराट पिछले मैचों में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके. लेकिन इस खिलाड़ी में गजब का टैलेंट है. वो विराट कोहली हैं. यह खिलाड़ी कल डबल सेंचुरी मार सकता है.’

कप्तानी या लंबा करियर… किसे चुनेंगे जसप्रीत बुमराह, BCCI भी पसोपेश में, किसे बनाए नया कप्तान

माइकल क्लार्क ने आगे कहा, ‘वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वे आगे खेल सकते हैं. उन्हें तब तक खेलना चाहिए जब तक कि उनका बेहतरीन खेल बाकी है. यदि वे अभी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाते हैं तो सिर्फ एक टीम है जिसे इसका नुकसान होगा और वह भारत है.’ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैच में सिर्फ 190 रन ही बना पाए थे. उन्होंने सीरीज के पहले मैच में शतक बनाया, लेकिन इसके बाद फिफ्टी नहीं लगा सके थे.

कोहली के इस प्रदर्शन के बावजूद माइकल क्लार्क कहते हैं, ‘यदि मैं ऐसी किसी टीम का कप्तान होता, जिसमें विराट कोहली होते तो मैं उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए लड़ जाता. भले ही विराट ने उतने रन नहीं बनाए होते, जिना वे बना सकते हैं.’

Tags: Indian Cricket Team, Michael Clarke, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *