Headlines

प्रीतीश नंदी के निधन से शोक में बॉलीवुड, लेकिन नीना गुप्ता ने दी गाली, लिखा- NO RIP, दुख जताने से क्यों किया इंकार?

[ad_1]

नई दिल्ली. फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी अब इस दुनिया में नहीं हैं. बुधवार (8 जनवरी) को उनका निधन हो गया. इस खबर के बाद से बॉलीवुड शोक में है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी देते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया. फिल्ममेकर होने के साथ-साथ कवि, राइटर और पत्रकार रहे प्रीतीश नंदी के निधन से बॉलीवुड सेलेब्स दुखी हैं. सभी सोशल मीडिया पर याद कर अपने अनुभवों को शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लेकिन ‘बधाई हो’ एक्ट्रेस ने उनके निधन पर दुख जताने से इनकार कर दिया. उन्होंने नो RIP लिखते हुए न सिर्फ उन्हें गाली दी. बल्कि इसके पीछे की पूरी कहानी को भी बयां किया.

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रीतीश नंदी को सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए, उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई में उनके शुरुआती दिनों में वो उनके (एक्टर) के लिए सपोर्ट सिस्टम और मेरी स्ट्रेंथ का एक बड़ा सोर्स थे. नीना गुप्ता ने अनुपम खेर के ही पोस्ट पर कॉमेंट किया और प्रीतीश नंदी के निधन पर शोक जताने से साफ-साफ इंकार कर दिया.

नीना ने कॉमेंट किया डिलीट
नीना के हालांकि अब कॉमेंट्स डिलीट कर चुकी हैं, लेकिन वो कहानी वायरल हो रही है, जिसकी वजह से नीना ने यह सब लिखा था.

neena gupta, pritish nandy, Pritish Nandy passed away, Neena Gupta comment on Anupam Kher post for Pritish Nandy, Neena Gupta comment sparks controversy, whats Pritish Nandy did for Neena Gupta, Neena Gupta got angry on the demise of Pritish Nandy, why did Neena Gupta refuse to express grief on the demise of Pritish Nandy, how did Pritish Nandy pass away, Pritish Nandy movies Why is Neena Gupta angry with Pritish Nandy? नीना गुप्ता, प्रीतिश नंदी, मसाबा गुप्ता, अनुपम खेर, प्रीतिश नंदी निधन

नीना गुप्ता ने क्या किया था कमेंट.

प्रीतीश नंदी पर लगाए चोरी के आरोप
नीना गुप्ता ने अनुपम खेर की पोस्ट पर चौंकाने वाला कॉमेंट किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने प्रीतीश नंदी पर चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, ‘क्या आप जानते हैं, उसने मेरे साथ क्या किया और मैंने उसे खुलेआम बासटर्ड कह. उसने मेरी बेबी का बर्थ सर्टिफिकेट चुरा लिया था और उसे पब्लिश कर दिया था’.

कोई RIP नहीं
उन्होंने एक और पोस्ट किया और कहा- ‘तो कोई RIP नहीं, आप समझ गए, और मेरे पास इसका सबूत है.’

प्रीतीश ने लीक किया मसाबा का बर्थ सर्टिफिकेट!
एक पुराने इंटरव्यू में नीना गुप्ता इस घटना का जिक्र कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि प्रीतीश नंदी जब जर्नलिस्ट थे तो उन्होंने मसाबा के बर्थ सर्टिफिकेट चुरा लिया था. उन्होंने कहा था, ‘उन्होंने रजिस्ट्रार के दफ्तर से मेरे बर्थ सर्टिफिकेट चुरा लिए थे. मैं उन्हें बास्टर्ड बोलती हूं. उन्होंने (प्रीतीश) किसी को भेजा. मैं अपनी बुआ के साथ रहती थी तो उन्होंने जाकर जमा किए. वे लोग बोले, एक हफ्ते बाद आइएगा, हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट देंगे. जब बुआ एक हफ्ते बाद पहुंची तो वे लोग बोले, वो तो आपके कोई रिश्तेदार ले गए. एक्ट्रेस ने आगे बताया था वो तो मैं किसी को जानती थी जो सर्टिफिकेट ले जाने वाले शख्स को जानता था. उससे पता चला कि प्रीतीश ने किसी को भेजा था फिर एक आर्टिकल लिखा. नीना ने बताया था कि वो इस बात को लोगों से छिपाना चाहती थीं कि क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ही मिसाबा के पिता हैं. हालांकि, उस खबर के बाद ये बॉलीवुड की टॉप गॉस्पिस हो गई.

Tags: Neena Gupta

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *