Headlines

60 साल में ‘कमाल’ दिखती हैं दादी, बताए जवां रहने के 2 नुस्खे, वो भी बिल्कुल फ्री, अपना लिया तो बदल जाएगी लाइफ!

[ad_1]

अपनी उम्र से युवा दिखना कौन नहीं चाहता है? वो बात अलग है कि ये हर किसी के बस की बात नहीं. कुछ लोगों को कुदरती तौर पर ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो उन्हें यंग दिखाते हैं पर कुछ लोग इसके लिए मेहनत करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आप पता ही नहीं लगा सकते कि उनकी उम्र कितनी होगी. जब उनकी असली उम्र पता चलेगी तो आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे.

जिस उम्र में लोग घुटने पकड़कर उठते-बैठते हैं, उस उम्र में जैक्लीन हूटन नाम की महिला अपने लुक्स से लोगों को इम्प्रेस कर रही है. बिना किसी कॉस्मेटिक सर्जरी के वो इतनी कमाल दिखती हैं कि उन पर कोई भी फिदा हो जाएगा. जैक्लीन न सिर्फ लोगों को इम्प्रेस कर रही हैं बल्कि उन्होंने ये भी बताया है कि वो अपने लुक्स को मेनटेन कैसे रखती हैं. उनके ये टिप्स ऐसे हैं, जिसमें आपका कोई पैसा खर्च नहीं होने वाला.

ज्यादा उम्र में जवां दिखने के 2 रूल्स
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जैक्लीन हूटन की उम्र 60 साल है, लेकिन उन्हें देखने से आप इस बात का अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगे. जैक्लीन ने अपनी इस खूबसूरती और फिटनेस के कुछ साधारण स्टेप्स बताए हैं और दो गोल्डेन रूल्स भी शेयर किए हैं. जैक्लीन का कहना है कि जो फिट दिखना चाहते हैं, उनके लिए सबसे बड़ी एडवाइस ये है कि उन्हें इसके लिए मोटिवेट रहना होगा. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक महीने या दो महीने तक ऐसा करना है, ये आपको हमेशा सोचना है कि हमें 60 की उम्र में भी फिट रहना है. दूसरा नियम ये है कि हमें व्यायाम को अपने ज़िंदगी में इस तरह शामिल कर लेना है, जैसे कि हम अपने दांत साफ करते हैं. जब हम क्लियर विज़न रखेंगे और रोज़ एक्सरसाइज़ करेंगे, तो ये मुश्किल नहीं होगा.

लोगों ने दिल खोलकर की तारीफ
दादी ने बताया कि कुछ दिन सबके साथ ऐसे होते हैं, जब वो एक्सरसाइज़ नहीं करना चाहते हैं लेकिन जब आपको इसके नहाने और ब्रश करने की तरह अपरिहार्य आदत बना लेते हैं, तो ऐसा नहीं होता. उनके इस सुझाव के बाद लोगों ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी. एक यूज़र ने लिखा- मैं दो दिन से जिम नहीं गई, लेकिन अगर आप हाथ टूटने के बाद भी इसे नहीं छोड़तीं तो हमें भी करना होगा. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि ये सही है कि बेहतर भविष्य के व्यायाम को नींद और खाने की तरह ज़रूरी बनाना होगा.

Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *