[ad_1]

कुल्लू: बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी से एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि माइनस तापमान में एक शख्य अपने कपड़े उतार कर बर्फीले पानी में उतर जाता है. कल-कल बहते पानी में जाकर वह कुछ काम करता है. फिर अपने दूसरे साथी की मदद से बाहर आ जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस बंदे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, बर्फबारी के बाद ग्रामीण इलाकों में पेयजल पाइपें गड़बड़ा गई हैं, जिससे पानी की दिक्कत शुरू हो गई है. ऐसे में लाहौल के हिंसा इलाके में जब पेयजल आपूर्ति बाधित हुई तो जल शक्ति विभाग के कर्मचारी उसे ठीक करने में जुट गए. ऐसे में बर्फीले पानी के बीच उतरकर जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेयजल पाइप को ठीक किया गया और उसके बाद इलाके में पानी की आपूर्ति ठीक हो पाई है. इसका वीडियो वायरल हो गया.
बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
बर्फबारी जहां लाहौल घाटी के लिए वरदान बनकर आई है, वहीं बिजली व पानी की दिक्कत भी कई इलाकों में लोगों को परेशान कर रही है. जिला प्रशासन द्वारा लगातार मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोग इस बर्फबारी के बाद भी सामान्य जीवन जी सकें.
विधायक अनुराधा राणा ने भी की तारीफ
लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कर्मचारियों की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ठंड के बीच भी बिजली और जल शक्ति विभाग के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं, ताकि लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 22:32 IST
[ad_2]
Source link