[ad_1]

सिडनी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया आखिरी टेस्ट महज तीन दिन में खत्म हो गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की पांच में से चार पिचों को आईसीसी ने ‘बेहतरीन’ करार दिया है जबकि सिडनी में पांचवें और आखिरी टेस्ट की पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग मिली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. पांच मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि पर्थ के आप्टस स्टेडियम की पिच, एडीलेड ओवल, ब्रिसबेन में गाबा की पिच और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ऊंची रेटिंग मिली है. वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ‘संतोषजनक’ बताया गया है. सिडनी की पिच इस बार गेंदबाजों की मददगार थी और दोनों पारियों में बल्लेबाज जूझते नजर आये.
Back-to-back WTC Finals
Congratulations to our Australian Men’s Test group on securing their place within the 2025 @ICC World Test Championship Final towards South Africa at Lords in June! pic.twitter.com/iAnYC0zbku
— Cricket Australia (@CricketAus) January 6, 2025
[ad_2]
Source link