Headlines

Champions Trophy में कैसा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, पाकिस्तान देता है मुश्किल चैलेंज

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह रहे. 5 टेस्ट में 32 विकेट लेने वाले भारतीय पेसर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. बुमराह सीरीज की आखिरी पारी में चोटिल होने के चलते बॉलिंग नहीं कर पाए. इससे भारतीय फैंस की चिंता बढ़ गई है. खासकर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर, जो अगले महीने होनी है. जसप्रीत बुमराह की चोट पर स्थिति साफ नहीं है. बीसीसीआई ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है या वो कब तक मैदान पर लौटेंगे.

12 जनवरी को टीम का ऐलान
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी है. पूरी संभावना है कि भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह शामिल किए, जाएंगे, भले ही उनकी चोट की स्थिति साफ नहीं है. ऐसा उनके पिछले प्रदर्शन के कारण होगा. बुमराह साबित कर चुके हैं कि मौजूदा समय में वे सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है.

2017 में नहीं कर पाए थे अच्छा प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 एडिशन में हिस्सा लिया था. यह उनके करियर का शुरुआती समय था और वे अनुभव के साथ बेहतर हो रहे थे. साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. हालांकि बुमराह इस टूर्नामेंट में सिर्फ 4 विकेट ले सके थे. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 5 मैच खेलने वाले बुमराह को फाइनल समेत 3 मैचों में एक भी विकेट नहीं मिले थे. फाइनल में वे खासे महंगे रहे थे और पाकिस्तान ने उनके 9 ओवर में 68 रन ठोक दिए थे.

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं ले सके विकेट 
जसप्रीत बुमराह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ दो और श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक-एक मैच खेले थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ 2-2 विकेट लिए. श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ उनके विकेटों का खाता खाली रहा.

भारत का अगला मैच 22 जनवरी को
भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड से वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद अगला मैच 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. यह पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होगा. जसप्रीत बुमराह के इस मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है. अगर वे फिट रहते हैं तब भी उन्हें रेस्ट दिया जाएगा, ताकि वे तरोताजा होकर चैंपियंस ट्रॉफी में उतरें.

Tags: Champions Trophy, Jasprit Bumrah

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *