[ad_1]
Last Updated:
Champions trophy 2025: आज हम ऐसे प्लेयर्स की बात करेंगे जो भारत के लिए वनडे तो खेल चुके हैं लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिलना मुश्किल है. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत फरवरी में होगी.
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत फरवरी में होगी. सभी टीमों को आईसीसी ने कहा है कि वह 12 जवनरी तक अपना स्क्वॉड जारी कर दें. विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का खेलना तय है. इस बीच आज हम 5 ऐसे प्लेयर्स की बात करेंगे जो भारत के लिए वनडे तो खेल चुके हैं लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिलना मुश्किल है.
सबसे पहले नाम आता है सूर्यकुमार यादव का. सूर्या को चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिलना मुश्किल है. क्योंकि वनडे में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं रहा है. सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन हाल में हो रही घरेलू क्रिकेट में भी कुछ खास नहीं रहा है. सूर्या 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन 4 नंबर के लिए सेलेक्टर्स की पसंद श्रेयस अय्यर हो सकते हैं.
आवेश खान ने भारत के लिए आखिरी वनडे दिसंबर 2023 में खेला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए थे. टीम इंडिया में बुमराह, सिराज और अर्शदीप जैसे गेंदबाज होने के बाद आवेश का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल नजर आता है.
Champions Trophy 2025: 12 जनवरी को हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, 3 भारतीयों का खेलना लगभग तय!
संजू सैमसन ने हाल के मैचों में टीम इंडिया के लिए अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनका खेलना मुश्किल है. सैमसन यूएई जैसे टर्निंग ट्रैक पर फ्लॉप साबित हो सकते हैं. ऐसे में सेलेक्टर की पहली पसंद केएल राहुल हो सकते हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भी आखिरी वनडे दिसंबर 2023 में खेला था. उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है लेकिन सेलेक्टर्स का रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे प्लेयर्स को बाहर बिठाकर गायकवाड़ को मौका देना मुश्किल है.
तिलक वर्मा ने भारत के लिए अब तक 4 वनडे मुकाबले खेले हैं. हाल के टी20 मैचों में उन्होंने कमाल की पारी खेली है. तिलक ने नवंबर में हुआ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे टी20 में शतक भी जड़ा था. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें मौका मिल पाना मुश्किल है. मिडिल ऑर्डर में बैटिंग और गेंदबाजी भी संभालने के लिए सेलेक्टर्स की पहली पसंद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे होंगे.
[ad_2]
Source link