[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम यूजर साफना मोहम्मद ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक अपाहिज शख्स व्हीलचेयर पर बैठकर सफर करता नजर आ रहा है. शख्स का नाम हसन इमाम है. वो भारत के पहले अपाहिज सोलो ट्रैवलर हैं.
भारतीय शख्स व्हीलचेयर पर दुनिया घूमने निकला है. (फोटो: Instagram/safnas_records)
भारत के लोग हर परिस्थिति में हिम्मत रखना और जिंदगी को ऊर्जा के साथ जीना जानते हैं, इसी वजह से वो पर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं. भारतीय लोग अपनी कमजोरी को ताकत बनाना भी जानते हैं. इस बात का सबूत है भारत का एक ये शख्स, जो अपाहिज है, पर उसके जज्बे को पंख लगे हैं और वो उसके भरोसे दुनिया के मुश्किल से मुश्किल कामों को भी आसानी से कर जाता है. अब इस शख्स ने एक अनोखा काम किया है, जो दूसरों के लिए असंभव लगता है. इस शख्स ने व्हीलचेयर (World journey on wheelchair) पर बैठकर 14 देशों की यात्रा कर ली. बिना किसी के सहारे उसने इस कीर्तिमान को हासिल किया है.
इंस्टाग्राम यूजर साफना मोहम्मद ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक अपाहिज शख्स व्हीलचेयर पर बैठकर सफर करता नजर आ रहा है. शख्स का नाम हसन इमाम है जो सोशल मीडिया पर ‘Nomadic Disabled’ (@nomadic_disabled) के नाम से फेमस हैं. ट्रिपोटो वेबसाइट के मुताबिक हसन, बिहार के गया से हैं और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. वो भारत के पहले अपाहिज सोलो ट्रैवलर हैं.
[ad_2]
Source link