Headlines

66 गेंदों पर बनाए 88 रन… गेंदबाज ने फेंकी ऐसी गेंद, टूट गया डेविड वॉर्नर का बैट, सिर पर लगा बल्ला

[ad_1]

Last Updated:

डेविड वॉर्नर इनदिनों बिग बैश लीग में बल्ले से जलवा बिखेर रहे हैं. वह 4 मैचों में 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं. सिडनी थंडर की कप्तानी कर रहे वॉर्नर का बल्ला मैच के दौरान दो टुकड़ों में बंट गया. तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ की गेंद…और पढ़ें

66 गेंदों पर बनाए 88 रन... गेंदबाज ने फेंकी ऐसी गेंद, टूट गया वॉर्नर का बल्ला

डेविड वॉर्नर के बल्ले के हुए दो टुकड़े.

नई दिल्ली. डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद पूरा फोकस फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर लगा दिया है.वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी कर रहे हैं. इस लीग में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है. होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैच में वॉर्नर के बल्ले के दो टुकड़े हो गए.बल्लेबाजी के दौरान शॉट खेलते समय हत्थे से उनका बल्ला टूट गया. हालांकि उनके सिर में मामूली चोटें आईं. वॉर्नर के साथ यह टना तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ की गेंद पर वॉर्नर ने शॉट खेला और उनका बल्ला टूट गया. वॉर्नर ने इस मुकाबले में धुआंधार 88 रन बनाए लेकिन यह कप्तानी पारी उनकी टीम के काम नहीं आई. सिडनी थंडर को इस मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

बिग बैश लीग 2024-25 का 29वां मुकाबला सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला गया. इस मैच में डेविड वॉर्नर (David Warner) की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए.बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर ने 66 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके जड़े. विकेटकीपर बिलिंग्स ने 28 रन का योगदान दिया वहीं ओलिवियर डेविस 17 रन बनाकर आउट हुए. होबार्ट हरिकेंस की ओर से तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए.

5 दिन में 2 संन्यास… भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले दो तेज गेंदबाजों ने कहा अलविदा, 21 की उम्र में 150 KMH की स्पीड से फेंकी गेंद

युजवेंद्र चहल की कितनी है नेटवर्थ? टीम इंडिया से इंग्नोर होने के बाद कहां कहां से कर रहे कमाई, गुरुग्राम में 25 करोड़ का है आलीशान घर

टिम डेविड ने छीन लीग जीत
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर टीम ने 16.5 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. होबार्ट की ओर से टिम डेविड ने 38 गेंदों पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली. होबार्ट की 7 मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि सिडनी थंडर ने 8 मैचों में तीसरा मुकाबला गंवाया. होबार्ट हरिकेंस 5 जीत के साथ 11 अंक लेकर अंक तालिका में पहले नंबर पर है जबकि सिडनी थंडर 9 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है.

वॉर्नर 4 मैचों में 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं
डेविड वॉर्नर बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में 4 मैचों में 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं. इससे पहले वॉर्नर ने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मैच में नाबाद 86 रन बनाए जबकि पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ उन्होंने 49 रन की पारी खेली. ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में वॉर्नर ने 50 रन की पारी खेली.वॉर्नर 4 मैचों में 316 रन बना चुके हैं. वह 63.20 की औसत से रन बना रहे हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *