[ad_1]
Last Updated:
छतरपुर जिले के नौगांव में 69वें मेले का उद्घाटन हो गया है. यहां पर बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक झूले लगे हैं. इस बार मेले में व्हील झूला, ड्रैगन झूला, और कार झूला मुख्य आकर्षण हैं. झूलों की टिकटें 30 से 50 रुपए तक…और पढ़ें
नौगांव मेले में लगा व्हील झूला
छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव में ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन हो गया है. यदि आप मेला घूमने के शौकीन हैं तो नौगांव के इस भव्य मेले में जा सकते हैं. यहां बच्चों से लेकर युवाओं को आकर्षित करने के लिए व्हील झूला, ड्रैगन झूला और कार झूला सजाए गए हैं.
शहर के एक्सीलेंस स्कूल के खेल मैदान में नगर पालिका द्वारा आयोजित किए जा रहे 69वें मेला महोत्सव का शुभारम्भ हो गया है. यह मेला 1954 में तत्कालीन बुंदेलखंड नौगांव कमिश्नर द्वारा शुरू किया गया था, तब से यह मेला हर साल आयोजित होता है.
मेले में झूलों की विविधता
नौगांव मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न तरह के झूले सजाए गए हैं. यहां पर व्हील झूला, ड्रैगन झूला, और कार झूला प्रमुख आकर्षण हैं. यह झूले मेले में आने वाले सभी उम्र के लोगों को आकर्षित करते हैं.
मिकी माऊस की सजावट
मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ- साथ छोटे और बड़े मिकी माऊस भी सजाए गए हैं. यह मिकी माऊस बच्चों के लिए विशेष रूप से आकर्षक हैं और उनकी खुशी का कारण बनते हैं.
टिकट की जानकारी
नौगांव मेले में सजाए गए झूलों के टिकट की कीमत की बात करें तो व्हील झूले का आनंद आप 50 रुपए की टिकट में ले सकते हैं. कार झूले का मजा भी आप 50 रुपए में ले सकते हैं. इसके अलावा बच्चों के बड़े मिकी माऊस के टिकट की कीमत 30 रुपए है, जिसमें पैरेंट्स अपने बच्चों को मिकी माऊस में खेल-कूद करा सकते हैं.
[ad_2]
Source link