Headlines

सुपरस्टार की बेटी बनकर दी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, प्रेमिका बनते ही दे डाली फ्लॉप, 300 करोड़ का हुआ था नुकसान

[ad_1]

Last Updated:




Fatima Sana Shaikh Birthday: फिल्म दंगल से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. डेब्यू फिल्म में आमिर खान की बेटी बन उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. लेकिन दूसरी फिल्म में आमिर संग रोमांस कर…और पढ़ें

सुपरस्टार की बेटी बनकर दी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, प्रेमिका बनते ही दे डाली फ्लॉप

अमिताभ बच्चन संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस.

हाइलाइट्स

  • फातिमा सना शेख का आज जन्मदिन है।
  • दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था।
  • ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में आमिर संग रोमांस फ्लॉप रहा।

नई दिल्ली. फातिमा सना शेख ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘दंगल’ में अपनी एक्टिंग से सबको चकित कर दिया था. आमिर खान की बेटी का किरदार निभाकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन इस फिल्म जैसी सफलता उन्हें कभी दोबारा नहीं मिली.

सना फातिमा शेख ने अपने एक्टिंग करियर में ‘दंगल’, ‘लूडो’, ‘अजीब दास्तां’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी कई फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पर आधारित आगामी बायोपिक में भी अभिनय कर सकती हैं. साल 2016 में अपनी डेब्यू फिल्म से फातिमा ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी. इस फिल्म कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म ने देश और दुनियाभर बंपर कमाई की थी.

जितेंद्र की हीरोइन, शत्रुघ्न सिन्हा से रहा अफेयर, विनोद खन्ना पर थीं फिदा, आज गुमनाम है ये हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

बेटी का रोल निभाकर लूटी थी वाहवाही
फिल्म दंगल से डेब्यू करने वाली फातिमा ने आमिर खान की बेटी के रोल में लोगों का ऐसा दिल जीता था कि वह सबकी फेवरेट हो गई थीं. आमिर खान का साथ पाकर तो उनकी किस्मत ही चमक उठी थी. इस फिल्म में साक्षी तंवर ने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया था. इस फिल्म से ना सिर्फ आमिर खान बल्कि फातिमा के करियर को भी नई दिशा मिली थी.

प्रेमिका बनते फूंक दिए थे 300 करोड़
आमिर खान और फातिमा ने मिलकर साल 2016 में बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था. इस फिल्म की अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए साल 2018 में आई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के मेकर्स ने दोनों को साथ कास्ट किया और फिल्म बनाई. लेकिन दांव उलटा पड़ गया. जहां आमिर खान की बेटी का किरदार निभाकर उन्होंने इतिहास रच दिया था. वहीं प्रेमिका बनकर फातिमा ने डिजास्टर फिल्म दी थी.

बता दें कि ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में आमिर खान ने लीड रोल निभाया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स नजर आए थे. लेकिन ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई थी विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म 300 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म के लिए बडे़-बड़े सेट तैयार किए गए. कई बड़े स्टार्स भी कास्ट किए गए लेकिन कोई फिल्म को बचा नहीं पाया था.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *